Search KhabarFast

Press ESC to close

Monsoon 2026: खत्म हुआ इंतजार, केरल, तमिलनाडु और लक्ष्यद्वीप में पहुंचा मॉनसून, दक्षिणी भारत में हो रही मूसलाधार बारिश

Monsoon 2026: खत्म हुआ इंतजार, केरल, तमिलनाडु और लक्ष्यद्वीप में पहुंचा मॉनसून, दक्षिणी भारत में हो रही मूसलाधार बारिश

Monsoon 2026: दक्षिण-पश्चिम मानसून ने आज यानी 4 जून 2026 को आधिकारिक रूप से केरल में प्रवेश कर लिया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने इसकी पुष्टि करते हुए देशभर में मौसम के बड़े बदलाव की शुरुआत का संकेत दिया है।

IMD के अनुसार, मानसून अब दक्षिण-पश्चिम और दक्षिण-पूर्व अरब सागर के शेष हिस्सों तक पहुंच चुका है। साथ ही यह पश्चिम-मध्य और पूर्व-मध्य अरब सागर के कुछ क्षेत्रों में भी सक्रिय हो गया है। इसके अलावा मानसून ने पूरे लक्षद्वीप, केरल और माहे को कवर कर लिया है। कर्नाटक के कुछ हिस्सों, तमिलनाडु के क्षेत्रों, कोमोरिन इलाके तथा बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पश्चिम, पश्चिम-मध्य, पूर्व-मध्य और उत्तर-पूर्वी भागों में भी मानसूनी गतिविधियां दर्ज की गई हैं।

मानसून की उत्तरी सीमा (NLM) वर्तमान में 14°N/60°E, 13.5°N/65°E, 13°N/70°E, मंगलुरु, उधगमंडलम, कोडाइकनाल, तूतीकोरिन, 8.8°N/79°E, 11°N/83°E, 14.5°N/87°E, 17.5°N/90°E, 20°N/93°E एवं 22°N/95°E से होकर गुजर रही है। यह दर्शाता है कि मानसून अब दक्षिण भारत से आगे बढ़ते हुए अरब सागर एवं बंगाल की खाड़ी दोनों तरफ सक्रिय हो चुका है।

IMD के अनुसार मानसून घोषित करने के लिए जिन वैज्ञानिक मानकों की आवश्यकता होती है, वे सभी परिस्थितियां अब पूरी हो चुकी हैं। लगातार बारिश, गहरे संवहनीय बादलों की मौजूदगी, मजबूत पश्चिमी हवाएं एवं वातावरण में पर्याप्त नमी के बाद आज मानसून केरल पहुंच गया है। सामान्य रूप से दक्षिण-पश्चिम मानसून 1 जून तक केरल पहुंच जाता है, लेकिन इस वर्ष मानसून लगभग 3 दिन की देरी से पहुंचा है। हालांकि वर्तमान मौसमीय परिस्थितियां मानसून की आगे की प्रगति के लिए काफी अनुकूल बनी हुई हैं। अगले 2 से 3 दिनों के दौरान मानसून के मध्य अरब सागर के अन्य हिस्सों, पूरे गोवा, महाराष्ट्र के कुछ क्षेत्रों, आंध्र प्रदेश के हिस्सों, कर्नाटक के शेष भागों, तमिलनाडु के बाकी इलाकों, दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी एवं पूर्वोत्तर भारत के कुछ हिस्सों तक आगे बढ़ने की संभावना है।

Also read: Aaj ka Mausam: हरियाणा राजस्थान समेत 10 राज्यों में आंधी, तूफान और बारिश का अलर्ट, देखें आज कहां कहां होगी बारिश ?

कुछ इलाकों में भारी बारिश की संभावना

बंगाल की खाड़ी एवं अरब सागर दोनों क्षेत्रों में मॉनसूनी गतिविधियां लगातार मजबूत हो रही हैं जिससे आने वाले दिनों में बारिश की गतिविधियों में और तेजी देखने को मिल सकती है। केरल, तटीय कर्नाटक, तमिलनाडु एवं दक्षिण भारत के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ इलाकों में भारी बारिश जारी रहने की संभावना बनी हुई है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

NHAI का बड़ा फैसला, ये FASTag किए जाएंगे ब्लैकलिस्ट

देशभर में FASTag आधारित टोल कलेक्शन सिस्टम को अधिक पारदर्शी और विश्वसनीय बनाने के लिए केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने सभी FASTag जारी करने वाले बैंकों को निर्देश दिया है कि वे अपने रिकॉर्ड में दर्ज वाहन पंजीकरण संख्या (Vehicle Registration Number- VRN) का तत्काल सत्यापन करें।

6 हजारी की सैलरी पर हुई थी नियुक्ति, अवैध कमाई से बना डाला करोड़ों का सम्राज्य, विजिलेंस अधिकारी रह गए हक्के-बक्के

Odisha News:ओडिशा के कंधमाल से सरकारी इंजीनियर की आय से अधिक संपत्ति का मामला सामने आया है। जिसके बाद विजिलेंस विभाग ने कार्रवाई की है। बलिगुड़ा स्थिति एकीकृत जनजातीय विकास एजेंसी में असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के पद पर कार्यरत बैकुंठ नाथ बेहरा के विभिन्न पर छापेमारी के दौरान करोड़ों की संपत्ति मिली।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast