Search KhabarFast

Press ESC to close

Rajasthan Roads: राजस्थान में बिछेगा सड़कों का जाल, 137 सड़कों के लिए 883 करोड़ की राशि मंजूर, इन 24 जिलों को मिलेगा फायदा

Rajasthan Roads: राजस्थान में बिछेगा सड़कों का जाल, 137 सड़कों के लिए 883 करोड़ की राशि मंजूर, इन 24 जिलों को मिलेगा फायदा

Rajasthan Roads: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेश में आधारभूत ढांचे के सुदृढ़ीकरण और बजट घोषणाओं के समयबद्ध क्रियान्वयन के लिए लगातार प्रभावी कदम उठा रही है। इसी क्रम में बजट घोषणाओं के अनुसार विभिन्न जिलों में 137 सड़क निर्माण एवं सुदृढ़ीकरण कार्यों के लिए 882.54 करोड़ रुपये की वित्तीय सहमति प्रदान की गई है।

इनके लिए जल्द ही निविदा प्रक्रिया प्रारम्भ की जाएगी। मुख्यमंत्री की मंशा के अनुसार बजट घोषणाओं को धरातल पर उतारने के लिए विभागीय समन्वय और त्वरित निर्णय प्रक्रिया के साथ कार्य किया जा रहा है।

इन जिलों की सड़कों का होगा सुधार

इसी क्रम में कार्यों को मिली मंजूरी के अनुसार फलौदी, जोधपुर, ब्यावर, अलवर, बाड़मेर, बालोतरा, दौसा, डूंगरपुर, हनुमानगढ़, झुंझुनूं, करौली, नागौर, पाली, सवाई माधोपुर, सीकर, सलूम्बर, चूरू, डीडवाना-कुचामन, जालोर, बारां, श्रीगंगानगर, झालावाड़, जयपुर, भरतपुर, प्रतापगढ़, बांसवाड़ा, खैरथल-तिजारा, कोटपूतली-बहरोड़ और धौलपुर में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार और सुदृढ़ीकरण को नई गति मिलेगी। इन कार्यों के पूर्ण होने से आमजन को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होने के साथ ही प्रदेश की विकास यात्रा को नए आयाम मिलेंगे।

मुख्यमंत्री का स्पष्ट विजन है कि बजट की प्रत्येक घोषणा समयबद्ध तरीके से पूरी हो और उसका लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। यह वित्तीय सहमति उसी संकल्प को साकार करने की दिशा में एक और मजबूत कदम है।

Also read: राजस्थान में दर्दनाक हादसा, चलती कार में आग लगने से चार लोगों की मौत

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana Roadways: हरियाणा के इस जिले से जयपुर, अजमेर के लिए शुरू हुई बस सेवा, जान लें पूरा टाइम टेबल

Haryana Roadways: हरियाणा में जीन्द से जयपुर, अजमेर जाने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। हरियाणा राज्य परिवहन रोहतक डिपो द्वारा जीन्द से अजमेर 2017 के बाद से ही बंद अपनी बस सेवा को दुबारा शुरू कर दिया गया है, जिससे जीन्द, रोहतक, झज्जर और आस-पास के इलाकों से दोपहर के समय जयपुर, अजमेर ड्यूटी जाने वाले व आने वाले यात्रियों को काफी फायदा होगा।

हरियाणा से राजस्थान के लिए इस रूट पर रोडवेज बस शुरू, देखें पूरा रूटमैप

Haryana Roadways Bus Time Table : हरियाणा से राजस्थान आने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। हरियाणा के फतेहाबाद डिपो से राजस्थान के नोखा के लिए नई बस सेवा शुरू कर दी गई है।

हरियाणा के भिवानी समेत इन जिलों में अगले 3 घंटे में होगी झमाझम बरसात, देखें IMD का नया अलर्ट

Haryana Weather : हरियाणा में मौसम का मिजाज फिर से बदल गया है। हाल ही में मौसम विशेषज्ञों ने नई रिपोर्ट जारी की है

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast