Search KhabarFast

Press ESC to close

हरियाणा की बड़ी उपलब्धि, पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना में मिलेंगे तीन राष्ट्रीय पुरस्कार

हरियाणा की बड़ी उपलब्धि, पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना में मिलेंगे तीन राष्ट्रीय पुरस्कार

Haryana News: हरियाणा ने सौर ऊर्जा के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। ‘प्रधानमंत्री सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना’ के तहत शानदार प्रदर्शन करने पर राज्य को राष्ट्रीय स्तर पर तीन अलग-अलग श्रेणियों में सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान 4 जून 2026 को नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय कार्यक्रम “पीएम सूर्य घर के दो वर्ष: 1 करोड़ छतों तक सौर ऊर्जा का विस्तार” के दौरान दिया जाएगा।

इन अधिकारियों ने दी जानकारी

हरियाणा सरकार के विशेष ऊर्जा सचिव और उत्तर एवं दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगमों (यूएचबीवीएन और डीएचबीवीएन) के प्रबंध निदेशक विक्रम सिंह ने इस उपलब्धि की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मई 2026 में चलाए गए “मंथ ऑफ सोलर” अभियान में राज्य के उत्कृष्ट प्रदर्शन को देखते हुए हरियाणा का चयन “पीएम सूर्य घर एक्सीलेंस अवॉर्ड” के लिए किया गया है।

तीन अलग-अलग श्रेणियों में मिलेंगे  पुरस्कार

राज्य को तीन अलग-अलग श्रेणियों में पुरस्कार मिलेंगे। पहली श्रेणी में सबसे अधिक उपभोक्ता आवेदन प्राप्त करने के लिए हरियाणा को तीसरा स्थान मिला है। इस दौरान राज्य में 17,142 आवेदन प्राप्त हुए। दूसरी श्रेणी में सबसे अधिक सोलर इंस्टॉलेशन के लिए हरियाणा को दूसरा स्थान मिला, जहां 11,983 सोलर सिस्टम लगाए गए। वहीं तीसरी श्रेणी में सबसे अधिक डिस्कॉम निरीक्षण करने के लिए राज्य को तीसरा स्थान मिला, जिसमें यूएचबीवीएन और डीएचबीवीएन ने मिलकर 12,514 निरीक्षण किए।

दिल्ली में होंगे कार्यक्रम

केंद्रीय नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय ने भी हरियाणा के प्रयासों की सराहना की है। मंत्रालय का कहना है कि यह सफलता राज्य सरकार के प्रभावी नेतृत्व, ऊर्जा विभाग, राज्य नोडल एजेंसी, बिजली वितरण निगमों और फील्ड स्तर पर काम कर रहे अधिकारियों व सहयोगी संस्थाओं के संयुक्त प्रयासों का परिणाम है। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना फरवरी 2024 में शुरू की गई थी। इस योजना का लक्ष्य मार्च 2027 तक देश के 1 करोड़ घरों में रूफटॉप सोलर सिस्टम लगाना है। वर्तमान में देशभर में 40 लाख से अधिक परिवार इस योजना का लाभ उठा चुके हैं और 32 लाख से ज्यादा सोलर संयंत्र स्थापित किए जा चुके हैं।

नई दिल्ली में होने वाले इस कार्यक्रम में हरियाणा सरकार का एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल पुरस्कार प्राप्त करेगा। इसे राज्य में स्वच्छ और हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। इससे हरियाणा की पहचान देश के अग्रणी सौर ऊर्जा राज्यों में और मजबूत होगी।

Also read: Haryana Roadways Time Table: हरियाणा रोडवेज बसों का दिल्ली से अमृतसर और सिरसा का टाइम टेबल, फटाफट करें चेक

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana Weather: हरियाणा में फिर बढ़ा गर्मी का प्रकोप, पारा 43 डिग्री के पार

Haryana Weather: हरियाणा में नौतपा के दौरान बारिश और मौसम में लगातार बदलाव के कारण इस बार गर्मी का असर अपेक्षाकृत कम देखने को मिला था। हालांकि अब मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। रविवार को हांसी में अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिससे लोगों को तेज गर्मी और लू जैसे हालात का सामना करना पड़ा।

हरियाणा से राजस्थान के लिए इस रूट पर रोडवेज बस शुरू, देखें पूरा रूटमैप

Haryana Roadways Bus Time Table : हरियाणा से राजस्थान आने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। हरियाणा के फतेहाबाद डिपो से राजस्थान के नोखा के लिए नई बस सेवा शुरू कर दी गई है।

हरियाणा के भिवानी समेत इन जिलों में अगले 3 घंटे में होगी झमाझम बरसात, देखें IMD का नया अलर्ट

Haryana Weather : हरियाणा में मौसम का मिजाज फिर से बदल गया है। हाल ही में मौसम विशेषज्ञों ने नई रिपोर्ट जारी की है

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast