Search KhabarFast

Press ESC to close

BRICS Summit: ब्रिक्स समिट से पहले पीएम मोदी और भारत की शान में पढ़े जा रहे कसीदे, जानें चीन की सरकारी मीडिया ने क्या कहा

BRICS Summit: ब्रिक्स समिट से पहले पीएम मोदी और भारत की शान में पढ़े जा रहे कसीदे, जानें चीन की सरकारी मीडिया ने क्या कहा

Chinese Media Appreciate PM Modi: भारत में 11 से 13 सितंबर के बीच ब्रिक्स सम्मेलन आयोजित होने जा रहा है। इस बीच दिल्ली के भारत मंडपम् में दुनियाभर के नेताओं का जमावड़ा लगने वाला है। इस दौरान पीएम मोदी, चीन के राष्ट्रपति और रूस के राष्ट्रपति समेत कई देशों के नेता एक मंच पर नजर आएंगे।

उधर ब्रिक्स समिट को लेकर चीन से रिश्ते मजबूत होने की बात कही जा रही है। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग खुद ब्रिक्स समिट में हिस्सा लेने के लिए भारत आने वाले हैं। उनके भारत दौरे को लेकर चीन की मीडिया पीएम मोदी और भारत की तारीफ कर रहा है।

चीन की सरकारी मीडिया ने क्या कहा

चीन के सरकारी अखबार ग्लोबल टाइम्स ने भारत और चीन के विशेषज्ञ के हवाले से इस दौरे और भारत के रुख की खुलकर तारीफ की है। जिसकी चर्चा मीडिया में भी हो रही है। ग्लोबल टाइमस ने इसे कूटनीतिक पहल बताया और कहा कि इसका असर दोनों एशियाई ताकतों के आपसी रिश्तों पर पड़ेगा। वहीं, भारतीय थिंक टैंक के प्रमुख मोहम्मद साकिब ने कहा कि चीनी राष्ट्रपति के दौरे ने ब्रिक्स सम्मेलन की अहमियत को बढ़ा दिया है। सिंधुआ यूनिवर्सिटी के छ्यांग फंन ने भारत-चीन के लिए रिश्ते बेहतर करने का बढ़िया मौका बताया है। बताया जा रहा है कि दोनों देशों के बीच द्वपक्षिय बैठक होने की आशंका है।

दिल्ली में तैयारी पूरी

वहीं, ब्रिक्स सम्मेलन को देखते हुए नई दिल्ली में तैयारियां अंतिम चरण में हैं। भारत मंडपम् से लेकर दिल्ली की सड़कों तक बैनर पोस्टर लगाए गए हैं। साथ ही सुरक्षा के मद्देनजर दिल्ली को अभेद किले में तब्दील कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि ब्रिक्स सम्मेलन में भारत की आर्थिक स्थिति पर भी चर्चा होगी। चीन के साथ भारत का कारोबार 151 अरब डॉलर तक पहुंच गया है, जिससे चीन भारत का सबसे बड़ा व्यापरिक साझेदार बन गया है। अब चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के भारत दौरे से कई अहम साझेदारी होने की भी बात कही जा रही है।

Also read: US Green Card: भारतीयों के लिए बढ़ा संकट, EB-1 में भारी मांग से वीजा खत्म होने की चेतावनी

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

BRICS 2026: गलवान घाटी तनाव के बीच भारत आ रहे शी जिनपिंग, PM मोदी के निमंत्रण पर दिल्ली के लिए इस दिन होंगे रवाना

Xi Jinping visiting India: कल 11 सितंबर 2026 शुक्रवार से 18वें ब्रिक्स समिट की शुरुआत हो रही है। इसका आयोजन नई दिल्ली के भारत मंडपम में होगा, जो 13 सितंबर 2026 रविवार तक चलेगा। इस सम्मेलन में कई देशों के राष्ट्राध्यक्ष, नेता और अंतरराष्ट्रीय संगठनों के प्रतिनिधि शामिल होंगे।

बांग्लादेश की जेल में बंद चिन्मय दास की मां का निधन, आखिरी बार भी मिल न सकें; अंतिम संस्कार के लिए मिली पैरोल

Chinmoy Das Mother passes away: बांग्लादेश की जेल में बंद हिंदू संत चिन्मय कृष्ण दास से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। उनकी मां संध्या रानी धर का आज 10 सितंबर गुरुवार सुबह निधन हो गया। बताया जा रहा है कि चिन्मय दास ने 09 सितंबर को अपनी बीमार मां से मिलने के लिए पैरोल की मांग करते हुए आवेदन किया था, लेकिन इस आवेदन को खारिज कर दिया है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast