Pakistan Petrol Price 400 Per Litre:पाकिस्तान में महंगाई आसमान छू रही है। आलम ये है कि वहां आम आदमी का जीना ही नहीं, मरना भी मुश्किल हो गया है। इस पर एक पाकिस्तानी यूट्यूबर का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें उसने बढ़ती महंगाई पर अपना गुस्सा निकाला है।
400 के पार पेट्रोल, 500 को छूएगा
वायरल वीडियो में यूट्यूबर कह रहा है कि पाकिस्तान में पेट्रोल 400 रुपये प्रति लीटर के पार पहुंच गया है और कुछ ही दिनों में 500 का आंकड़ा भी पार कर जाएगा। वीडियो में उसकी पत्नी पूछती है कि पेट्रोल कितने का भरवाया, तो शख्स भड़क जाता है और कहता है, "पाकिस्तान में मौत भी सस्ती नहीं है।"उसने बताया कि कब्र के लिए भी 10 हजार रुपये तक देने पड़ रहे हैं।
कौन है ये यूट्यूबर?
ये वीडियो इंस्टाग्राम पर Hooramkidunya Sana Nadeem नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। ये एक पाकिस्तानी इंफ्लूएंसर कपल का अकाउंट है। इंस्टाग्राम पर इनके 3 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं, जबकि इनके यूट्यूब चैनल Hooram ki Dunya Official पर 84 हजार से ज्यादा सब्सक्राइबर हैं।वीडियो में एक महिला कहती सुनाई दे रही है, "गाइज ये देखिए मिस्टर इमरान यहां पर पेट्रोल भरवाकर आ रहे हैं।
Also read: Diwali Celebration: व्हाइट हाउस में सजावट से ऑस्ट्रेलिया में आतिशबाजी तक, दुनिया के कई देशों में मनाई जाती है दिवाली
"6 मिलियन व्यूज, भारतीय भी कर रहे कमेंट
यूट्यूबर का ये वीडियो इंस्टाग्राम पर तहलका मचा रहा है। वीडियो को अब तक 6 मिलियन से ज्यादा लोग देख चुके हैं। 1 लाख 37 हजार से ज्यादा लाइक्स और 3500 से ज्यादा कमेंट्स आ चुके हैं।वीडियो पर कई भारतीय यूजर्स भी कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- "भारत में पेट्रोल 97 रुपये लीटर है।" तो दूसरे ने उनकी बाइक को लेकर तंज कसा- "कितनी गंदी बाइक है, ये तो इंडिया में 20 साल पहले बंद हो गई थी।"