Search KhabarFast

Press ESC to close

Diwali Special Bus: दिवाली पर घर जाने की टेंशन खत्म! HRTC चलाएगा 89 स्पेशल बसें, रात में भी मिलेगी सुविधा

Diwali Special Bus: दिवाली पर घर जाने की टेंशन खत्म! HRTC चलाएगा 89 स्पेशल बसें, रात में भी मिलेगी सुविधा

Himachal News: दिवाली पर घर जाने की टेंशन खत्म! HRTC चलाएगा 89 स्पेशल बसें, रात में भी मिलेगी सुविधा दिवाली के त्योहार पर घर से दूर रहने वाले लोगों को अपने परिवार के बीच पहुंचाने के लिए हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) ने विशेष तैयारियां की हैं। त्योहार के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए निगम की ओर से चंडीगढ़, दिल्ली, बद्दी और शिमला से हिमाचल के विभिन्न क्षेत्रों के लिए स्पेशल बसों की व्यवस्था की गई है। वहीं, दिवाली के बाद यात्रियों की वापसी के लिए भी विशेष बसें चलाई जाएंगी। इसके अलावा दिवाली की रात भी जरूरी रूटों पर बस सेवा उपलब्ध रहेगी। यह जानकारी धर्मशाला मंडल के डीएम HRTC पंकज चड्डा ने पत्रकार वार्ता के दौरान दी।

पंकज चड्डा ने बताया कि 6 और 7 नवंबर को धर्मशाला मंडल के तहत कुल 89 स्पेशल बसों की बुकिंग की गई है। ये बसें चंडीगढ़, दिल्ली, बद्दी और शिमला से आएंगी। इनके माध्यम से चंबा, पठानकोट, नूरपुर, धर्मशाला, नगरोटा, पालमपुर, बैजनाथ, जयसिंहपुर और जोगिंदर नगर क्षेत्रों को कवर किया जाएगा। इसके अलावा बद्दी, चंडीगढ़, शिमला और दिल्ली में तैनात निगम के कर्मचारी बिना अग्रिम बुकिंग आने वाले यात्रियों की मांग के अनुसार भी बसों की व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे।

उन्होंने बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए सभी बस अड्डा इंचार्ज और क्षेत्रीय प्रबंधकों के मोबाइल नंबर हेल्पलाइन के रूप में साझा किए गए हैं। उन्होंने अपना मोबाइल नंबर भी हेल्पलाइन में उपलब्ध करवाया है, ताकि किसी यात्री को परेशानी होने पर तुरंत सहायता मिल सके। दिल्ली में जाम के कारण बसों के बस अड्डे तक नहीं पहुंच पाने की स्थिति में भी यात्रियों से संपर्क बनाए रखा गया और उन्हें बस उपलब्ध करवाने का भरोसा दिया गया।

HRTC विशेष बसों की ऑनलाइन बुकिंग शुरू करेगा

दिवाली के बाद भी HRTC विशेष बसों की ऑनलाइन बुकिंग शुरू करेगा। पंकज चड्डा ने कहा कि निगम का प्रयास रहेगा कि आखिरी यात्री के घर पहुंचने और त्योहार मनाने के बाद वापस अपने गंतव्य तक लौटने तक परिवहन की उचित व्यवस्था बनी रहे। उन्होंने बताया कि दिवाली के दिन सामान्य बस संचालन शाम करीब 3 से 4 बजे तक धीरे-धीरे बंद हो जाएगा, जबकि 9 नवंबर से सामान्य बस सेवाएं फिर शुरू हो जाएंगी। हालांकि, जरूरी यात्रियों की सुविधा के लिए दिवाली की रात भी विशेष बसों का संचालन किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि जोगिंदर नगर से शाम को एक बस बैजनाथ, पालमपुर, नगरोटा और कांगड़ा होते हुए दिल्ली जाएगी। इसी रूट पर दूसरी बस यात्रियों की उपलब्धता के आधार पर हरिद्वार के लिए रवाना होगी। वहीं, रात 9 बजे धर्मशाला से शिमला के लिए बस चलेगी, जो पहले कांगड़ा पहुंचेगी। इससे जोगिंदर नगर से कांगड़ा तक के यात्री कांगड़ा में बस बदलकर शिमला या दिल्ली की ओर जा सकेंगे। दिल्ली के लिए कांगड़ा से रात करीब 10 बजे बस की सुविधा उपलब्ध रहेगी।

इसके अलावा चंबा से दोपहर 2:30 बजे एक बस हरिद्वार के लिए रवाना होगी, जो पहले जसूर तक जाएगी और यात्रियों की उपलब्धता के आधार पर आगे जाएगी। वहीं, चंबा से दोपहर 3 बजे दिल्ली के लिए भी बस चलेगी, जो वाया पठानकोट जाएगी। शुरुआत में इन बसों को जसूर और पठानकोट तक संचालित करने की व्यवस्था रखी गई है, जबकि सवारियां उपलब्ध होने पर इन्हें आगे भेजा जाएगा।

ड्राइवरों और कंडक्टरों की सराहना

अंत में डीएम HRTC पंकज चड्डा ने निगम के ड्राइवरों और कंडक्टरों की सराहना करते हुए कहा कि दिवाली जैसे त्योहार पर भी कर्मचारी यात्रियों की सुविधा के लिए सेवाएं देंगे। उन्होंने सभी प्रदेशवासियों और देशवासियों को दिवाली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि HRTC का प्रयास रहेगा कि हर व्यक्ति सुरक्षित अपने घर पहुंचे और त्योहार मनाने के बाद सुरक्षित अपने गंतव्य तक लौट सके।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Uttarakhand News: सीएम धामी ने प्रवासी उत्तराखंडियों के सम्मेलन की तैयारियों का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए खास निर्देश

Uttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री आवास में 13 नवम्बर को दून विश्वविद्यालय, देहरादून में आयोजित होने वाले तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सम्मेलन का आयोजन भव्य, सुव्यवस्थित एवं प्रभावी ढंग से सुनिश्चित किया जाए।

Uttrakhand News: हरक सिंह रावत पर जैनी के गंभीर आरोप, 23 साल पुरानी DNA जांच पर उठाए सवाल, दोबारा टेस्ट की मांग

Uttrakhand News:उत्तराखंड की राजनीति में पूर्व कैबिनेट मंत्री और कांग्रेस नेता हरक सिंह रावत से जुड़ा एक पुराना मामला एक बार फिर चर्चा में है। जैनी नाम की महिला ने हरक सिंह रावत पर गंभीर आरोप लगाते हुए अपने बेटे की दोबारा DNA जांच कराने की मांग की है। महिला का दावा है कि जब वह 16 साल की थीं, तब उनके साथ दुष्कर्म हुआ था। उन्होंने वर्ष 2003 में हुई DNA जांच की प्रक्रिया

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast