Uttrakhand News:उत्तराखंड की राजनीति में पूर्व कैबिनेट मंत्री और कांग्रेस नेता हरक सिंह रावत से जुड़ा एक पुराना मामला एक बार फिर चर्चा में है। जैनी नाम की महिला ने हरक सिंह रावत पर गंभीर आरोप लगाते हुए अपने बेटे की दोबारा DNA जांच कराने की मांग की है। महिला का दावा है कि जब वह 16 साल की थीं, तब उनके साथ दुष्कर्म हुआ था। उन्होंने वर्ष 2003 में हुई DNA जांच की प्रक्रिया पर भी सवाल उठाए हैं।
जैनी का आरोप है कि वर्ष 2003 में जब इस मामले में DNA जांच कराई गई थी, तब उनके बेटे का ब्लड सैंपल ही नहीं लिया गया था। उनका कहना है कि उस समय हुई जांच की प्रक्रिया पर गंभीर सवाल हैं। इसी आधार पर उन्होंने अब नए सिरे से वैज्ञानिक तरीके से DNA टेस्ट कराने की मांग की है।
तत्कालीन कांग्रेस सरकार पर भी लगाए आरोप
महिला ने दावा किया है कि उस समय की तत्कालीन कांग्रेस सरकार की ओर से उन पर दबाव बनाया गया था और मामले में चुप रहने के लिए मजबूर किया गया था। जैनी का कहना है कि दोबारा DNA जांच होने से मामले से जुड़े तथ्यों की स्पष्टता सामने आ सकती है और लंबे समय से चले आ रहे विवाद का समाधान हो सकता है।
फिर चर्चा में आया पुराना मामला
जैनी की ओर से दोबारा DNA जांच की मांग उठाए जाने के बाद यह मामला एक बार फिर उत्तराखंड के राजनीतिक और सामाजिक हलकों में चर्चा का विषय बन गया है। हालांकि, महिला की ओर से लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। वहीं, इन ताजा आरोपों पर हरक सिंह रावत का आधिकारिक पक्ष सामने आना बाकी है। अब इस मामले में दोबारा DNA जांच की मांग और उससे जुड़ी कानूनी प्रक्रिया पर सबकी नजरें टिकी हैं।
Also read: Uttarakhand News: उत्तराखंड में विकास कार्यों को मिलेगी रफ्तार, CM धामी ने सड़क, सिंचाई और मंदिरों के लिए खोला खजाना