Search KhabarFast

Press ESC to close

अमेरिका में गिरफ्तार हुआ लॉरेंस बिश्नोई का करीबी हैरी बॉक्सर, रोहित शेट्टी के घर फायरिंग की ली थी जिम्मेदारी

अमेरिका में गिरफ्तार हुआ लॉरेंस बिश्नोई का करीबी हैरी बॉक्सर, रोहित शेट्टी के घर फायरिंग की ली थी जिम्मेदारी

Harry Boxer Arrested:गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के करीबी और हरियाणा के मोस्ट वांटेड अपराधियों में शामिल हैरी बॉक्सर को अमेरिका में गिरफ्तार किया गया है। हरियाणा स्पेशल टास्क फोर्स के मुताबिक, हैरी बॉक्सर को अमेरिकी एजेंसियों ने कैलिफोर्निया में हिरासत में लेने के बाद गिरफ्तार किया है। वह अमेरिका में बैठकर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के आपराधिक नेटवर्क को ऑपरेट कर रहा था। अब भारतीय एजेंसियां उसे भारत लाने की कानूनी प्रक्रिया में जुटेंगी।

हैरी बॉक्सर का नाम बॉलीवुड अभिनेता और फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी के घर के बाहर हुई फायरिंग के मामले में भी सामने आया था। इस घटना के बाद उसने सोशल मीडिया पोस्ट और ऑडियो के जरिए फायरिंग की जिम्मेदारी ली थी। साथ ही बॉलीवुड से जुड़ी कई हस्तियों को धमकी भी दी थी।

कौन है हैरी बॉक्सर, क्या है असली नाम?

हैरी बॉक्सर का असली नाम हरिचंद जाट है। वह राजस्थान के कोटपूतली-बहरोड़ जिले के बामसूर इलाके का रहने वाला है और लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सक्रिय सदस्य माना जाता है। बताया जाता है कि जयपुर में रहने के दौरान उसने बॉक्सिंग सीखी थी। इसी वजह से उसे हैरी बॉक्सर के नाम से पहचान मिली। अपराध की दुनिया में आने से पहले उसने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी की थी और बॉक्सिंग कोच के तौर पर भी काम किया था। हालांकि, बाद में वह आपराधिक गतिविधियों में शामिल हो गया और धीरे-धीरे लॉरेंस बिश्नोई गैंग के लिए काम करने लगा।

हत्या से लेकर रंगदारी तक कई मामले दर्ज

हैरी बॉक्सर के खिलाफ हत्या, हत्या की कोशिश, मारपीट, फायरिंग और कारोबारियों को धमकाकर रंगदारी मांगने जैसे कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। उसका नाम दिल्ली, राजस्थान, पंजाब और हरियाणा में दर्ज कई मामलों में सामने आ चुका है। विदेश में रहकर वह कथित तौर पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के रंगदारी नेटवर्क को संभालने में अहम भूमिका निभा रहा था।

कपिल शर्मा के कैफे पर फायरिंग

हैरी बॉक्सर का नाम कनाडा में कॉमेडियन कपिल शर्मा के कैफे पर हुई फायरिंग के मामले में भी सामने आया था। इसके अलावा अभिनेता रणवीर सिंह और तुषार कपूर समेत बॉलीवुड की कई हस्तियों को धमकी देने के मामलों में भी उसका नाम जुड़ा है। जानकारी के मुताबिक, दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और हरियाणा एसटीएफ से मिले इनपुट के आधार पर अमेरिकी एजेंसियों ने कैलिफोर्निया में कार्रवाई की। अब भारतीय एजेंसियां उसे भारत लाने के लिए कानूनी प्रक्रिया पूरी करेंगी। इसके लिए नोडल एजेंसी सीबीआई की मदद ली जा सकती है।                                              

Also read: Brazil Election 2026: ब्राजील चुनाव में लूला की जीत, लोकतंत्र और देश की संप्रभुता पर दिया बड़ा बयान

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

पाकिस्तान में दिल दहला देने वाला हादसा! बस और ट्रक में आमने-सामने टक्कर, 11 लोगों की मौके पर मौत

Pakistan Accident News: पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पाकपट्टन के पास देपालपुर रोड पर एक पैसेंजर बस और ट्रक के बीच आमने-सामने की भीषण टक्कर में कम से कम 11 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई

दिमाग में सुनाई दे रही आवाजें सुनकर ट्रंप को मारने निकला वेनेजुएला का शख्स, चोरी की गाड़ी और हथियारों के साथ पकड़ा गया

White House Arrest: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सुरक्षा में लगी सेंध का एक बड़ा मामला सामने आया है। अमेरिकी सीक्रेट सर्विस के अनुसार, गुरुवार रात को व्हाइट हाउस के पास से एक संदिग्ध गाड़ी से वेनेजुएला के एक नागरिक को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार शख्स की उम्र 30 साल बताई जा रही है, जिसके पास से तीन हथियार और दर्जनों कारतूस बरामद हुए हैं। हथियारों से भरी गाड़ी चोरी की थी, जिसमें आरोपी सवार था। इस मामले में अमेरिकी गृह सुरक्षा विभाग (DHS) की मानें तो आरोपी ने अधिकारियों को बताया कि उसके दिमाग में लगातार एक ही आवाजें आ रही थीं, कि वह वॉशिंगटन जाकर राष्ट्रपति ट्रंप को जान से मार दें।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast