INDvsNZ:भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा वनडे मैच वेलिंगटन में खेला गया। इस मैच को भारत ने रनों से अपने नाम कर लिया। मैच में भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और ये फैसला भारत के लिए सही साबित हुआ। बारिश से प्रभावित इस मैच को भारत ने जीत लिया है। हालांकि, मैच में न्यूजीलैंड ने भारत को कड़ी टक्कर दी।
मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने 134 रन बनाए। न्यूजीलैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम की तरफ से कोई भी बल्लेबाज बड़ा स्कोर नहीं बना सका। सिर्फ डैरिल मिचेल ने 55 रनों की पारी खेली। दूसरी तरफ भारतीय गेंदबाजों ने कसी हुई गेंदबाजी की। भारत की तरफ से गुरनूर ब्रार ने 4 विकेट चटकाए।
न्यूजीलैंड ने दी कड़ी टक्कर
हालांकि कम रन होने के बावजूद न्यूजीलैंड ने भारत को कड़ी टक्कर दी। न्यूजीलैंड के गेंदबाज काइल जैमिसन ने 3-3 विकेट चटकाए। दोनों गेंदबाजों ने कसी हुई गेंदबाजी की जिसका जवाब भारतीय बल्लेबाजों के पास नहीं था। बारिश के कारण मैच रुकने तक भारत ने 7 विकेट खोकर 113 रन बनाए थे। भारत को जीत के लिए 22 रनों की जरूरत थी और 3 विकेट बचे हुए थे। वहीं, केएल राहुल 26 रन और नबी 1 रन बनाकर मैदान पर डटे हुए थे लेकिन, बारिश से प्रभावित मैच में डीएलएस नियम के तहत भारत 4 रनों से मैच जीत गया।
सीरीज में भारत की अजेय बढ़त
बता दें कि भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है। पहले वनडे जीतने के बाद दूसरे वनडे में भारत ने परचम लहराया और सीरीज में 2-0 की बढ़त ले ली है। वहीं, न्यूजीलैंड दोनों वनडे मैच हारने के बाद पिछड़ गया है। अब तीसरा वनडे मैच अहम होने जा रहे है। ऐसा इसलिए क्योंकि भारत तीसरा वनडे मैच जीतकर सीरीज कब्जा करना चाहेगा। वहीं, तीसरा वनडे जीतकर न्यूजीलैंड सीरीज में वापसी करने के साथ-साथ अपनी दावेदारी बनाए रखने का प्रयास करेगा। अब देखने होगा कि तीसरा वनडे मुकबला कौन जीतता है।
Also read: IPL 2027: मुंबई को छोड़ पंजाब किंग्स का दामन थामेंगे हार्दिक पांड्या? क्या मिलेगी टीम की कप्तानी