Petrol Diesel Price : देश में पेट्रोल और डीजल की कीमत आसमान को छु रही है। इन कीमतों के चलते लोगों को काफी महंगाई का सामना करना पड़ रहा है। आज सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें जारी कर दी गई है। जानकारी के लिए आपकों बता दें कि पिछले कुछ दिनों से कच्चे तेल की कीमतों में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। लेकिन इसका कोई भी असर भारतीय बाजार पर नहीं पड़ा है।
भारत में पेट्रोल-डीजल बेचने वाली सरकारी तेल कंपनियों ने शनिवार, 13 जून 2026 को भी पेट्रोल और डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया। आज भी तेल के दाम ज्यों के त्यों बने हुए है।
पिछले एक महीने में भारत में तेल बेचने वाली पेट्रोलियम कंपनियों ने चार बार तेल के दाम बढ़ाए थे। आपकों बता दें अब वैश्विक बज्जार में कच्चे तेल के दामों में गिरावट आई है। लेकिन भारत में सरकारी पेट्रोलियम कंपनियों ने रेट में कोई बदलाव नहीं किया है।
महानगरों में पेट्रोल-डीजल की कीमत
दिल्ली में आज पेट्रोल 102.12 रुपये और डीजल का प्रति लीटर दाम 95.20 रुपये है।
कोलकाता में आज पेट्रोल 113.51 रुपये और डीजल का प्रति लीटर दाम 99.02 रुपये है।
मुंबई में आज पेट्रोल 111.21 रुपये और डीजल का प्रति लीटर दाम 97.83 रुपये है।
चेन्नई में आज पेट्रोल 107.77 रुपये और डीजल का प्रति लीटर दाम 99.55 रुपये है।