Search KhabarFast

Press ESC to close

Kal Ka Mausam: 13 जून को देश के 17 राज्यों में मौसम का कहर! आंधी, बारिश और तेज हवाओं को लेकर IMD की बड़ी चेतावनी

Kal Ka Mausam: 13 जून को देश के 17 राज्यों में मौसम का कहर! आंधी, बारिश और तेज हवाओं को लेकर IMD की बड़ी चेतावनी

Kal Ka Mausam: एक तरफ देश के कई राज्यों में गर्मी कहर ढा रही है। वहीं दूसरी तरफ मानसून भी तेजी से आगे की ओर बढ़ रहा है। वहीं उत्तर-पश्चिम भारत में एक बार फिर पश्चिम विक्षोभ के कारण मौसम बदलने वाला है। जिसकी वजह से वजह से देश के कई राज्यों में आंधी, बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग ने 13 जून को उत्तर प्रदेश, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, बिहार, केरल, तमिलनाडु समेत 17 राज्यों में आंधी, बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार इन राज्यों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, जबकि कुछ इलाकों में ओलावृष्टि की भी संभावना है। वहीं मानसून अब तेजी से भारत की बढ़ रहा है। दक्षिण-पश्चिम मानसून कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और बिहार के कुछ और हिस्सों की तरफ मानसून बढ़ रहा है। अगले 2-3 दिनों में इसके उत्तर प्रदेश, झारखंड, ओडिशा और छत्तीसगढ़ के कई इलाकों तक पहुंचने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं।

मौसम विभाग के मुताबिक, 13 और 14 जून को राजधानी दिल्ली में आंधी और बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती है। 13 जून को पूरे दिन आसामान में बदला छाए रहने की संभावना जताई गई है। वहीं दोपहर के समय दोपहर के बाद कई इलाकों में बारिश के साथ तेज आंधी चल सकती है। इस दौरान हवाओं की रफ्तार 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक शुक्रवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है।

हरियाणा के 15 जिलों में बारिश की संभावना

मौसम विभाग के मुताबिक, हरियाणा के कई हिस्सों के मौसम मे कुछ सुधार देखने को मिल सकता है। वहीं, दूसरी तरफ पश्चिमी और मध्य हरियाणा के करीब 15 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन क्षेत्रों में हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग का कहना है कि बदलते मौसम के कारण तापमान में कुछ गिरावट दर्ज हो सकती है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफा देने तक प्रर्दशन..., CJP प्रतिनिधिमंडल ने जेपी नड्डा से की मुलाकात; सामने रखी 3 मांगे

CJP-JP Nadda Meeting: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के मुख्य प्रवक्ता सौरभ दास ने सोमवार को कहा कि उन्होंने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से मुलाकात की और तीन मांगें रखीं, जिनमें शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा और NEET परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों के परिवारों को 1 करोड़ रुपये का मुआवजा शामिल है, जिनमें से 20 से अधिक ने अपनी जान गंवाई है। इसके अलावा उन्होंने अस्पताल में भर्ती कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को तुरंत रिहा करने की भी बात कही।

23वें दिन भी भूख हड़ताल से पीछे नहीं हटूंगा, जब तक...’, छात्रों के हित के लिए लड़ाई जारी रखेंगे सोनम वांगचुक

Sonam Wangchuk Hunger Strike: कार्यकर्ता सोनम वांगचुक का एक बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि वे तब तक भूख हड़ताल जारी रखेंगे जब तक युवा नेताओं को संसद भवन में सांसदों से मिलने की अनुमति नहीं मिल जाती या उन्हें सफदरजंग अस्पताल में मिलने की अनुमति नहीं मिल जाती, जहां वे भर्ती हैं।

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर सुप्रीम कोर्ट की चेतावनी, SIT के गठन पर उठाए सवाल; कहा मामले को राजनीतिक रंग...

Ram Mandir Donation Theft Case: सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को उत्तर प्रदेश सरकार से अयोध्या के श्री राम जन्मभूमि मंदिर में कथित वित्तीय अनियमितताओं और दान राशि के गबन की जांच कर रही विशेष जांच टीम (SIT) के पुनर्गठन के संबंध में निर्देश मांगने को कहा। कोर्ट ने संकेत दिया कि वह इस तरह की जांचों में अनुभवी वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी के नेतृत्व में जांच को प्राथमिकता देगा।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast