Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana news : हरियाणा में ACB टीम की बड़ी कार्रवाई, DHBVN के ALM को रिश्वत लेते रंगे हाथ किया गिरफ्तार

Haryana news : हरियाणा में ACB टीम की बड़ी कार्रवाई, DHBVN के ALM को रिश्वत लेते रंगे हाथ किया गिरफ्तार

Haryana news : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आई है। हरियाणा के फरीदाबाद में स्टेट विजिलेंस एवं एंटी करप्शन ब्यूरो टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (DHBVN) के छायंसा उपमंडल कार्यालय में तैनात सहायक लाइनमैन (ALM) सोनू राम को 5 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी शिकायतकर्ता से बिजली चोरी का मामला दबाने के एवज में कुल 8 हजार रुपए की रिश्वत मांग रहा था।


जानकारी के मुताबिक पता चला है कि विजिलेंस को दी गई शिकायत में पीड़ित ने बताया कि वर्ष 2020 में बिजली विभाग की टीम ने उसके घर पर बिजली चोरी के संदेह में छापेमारी की थी। उस दौरान जेई धर्मेंद्र के साथ आए कर्मचारी सोनू राम ने कथित तौर पर जुर्माना कम कराने के नाम पर 18 हजार रुपए की मांग की थी। हालांकि, उस समय शिकायतकर्ता ने रिश्वत देने से इनकार कर दिया था।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

रात को सोते समय पत्नी समेत तीनों बेटियों को दी खौफनाक मौत, फिर बुजुर्ग पिता को चाय पिलाकर फरार हुआ कातिल पति

Jaipur Murder News: राजस्थान के जयपुर से एक दिल दहला देने वाला हत्या का मामला सामने आया है। यहां करधनी थाना क्षेत्र के गोविंदपुरा इलाके में शुक्रवार सुबह एक ही परिवार के 4 सदस्यों को मौत के घाट उतार दिया गया। इस खबर के सामने आते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

Uttarakhand News: हल्द्वानी कार्यकारिणी बैठक से लेकर रुद्रपुर सम्मेलन तक, CM धामी ने नितिन नवीन के दौरे पर जानें क्या कहा

CM Dhami: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के उत्तराखंड दौरे को लेकर कहा कि नितिन नवीन एक सुलझे हुए नेता हैं और बाल्यकाल से ही संगठन के प्रति समर्पित रहे हैं।

Uttrakhand News: सीएम धामी ने पीएम मोदी के नेतृत्व की सराहना की, बोले- वैश्विक पटल पर भारत का कद बढ़ा

Uttrakhand News:उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि आज भारत की विदेश नीति के कारण वैश्विक मंच पर देश का सम्मान, विश्वास और भूमिका काफी बढ़ी है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 से पहले विश्व मंचों पर भारत की पहचान एक दब्बू और पिछलग्गू देश के रूप में थी, जो अपने हितों की बात भी सही से नहीं रख पाता था, लेकिन आज भारत एक प्रमुख और निर्णायक भूमिका में खड़ा है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast