
Delhi Pollution: दिल्ली हवा दिन प्रति दिन जहरीली होती जा रही है। रविवार को राजधानी के कई इलाकों में AQI 350 से अधिक पाई गई है। आनंद विहार में रविवार सुबह सबसे अधिक 400 AQI दर्ज किया गया है। इसके अलावा अलीपुर में 369, अशोक विहार में 399, वजीरपुर में 393 और ITO में 354 AQI दर्ज किया गया है। सरकार के द्वरा किए जा रहे तमाम कोशिशों के बाद भी प्रदूषण का स्तर कम होते नहीं दिख रहा है। दिवाली के बाद राजधानी के कई इलाकों में प्रदूषण लेवल तेजी से बढ़ा है। इस कारण बच्चे और बजुर्गों को खासा परेशानी हो रही है। रविवार सुबह दिल्ली के अधिकत्तर इलाकों में गहरी धुंध दिखाई दी। अगर आने वाले दिनों में स्थिति में कोई सुधार नहीं हुई तो लोगों को रहना मुश्किल हो जाएगा।
दिल्ली से सटे इलाकों में स्थिति सुधरी
जहां दिल्ली में प्रदूषण का लेवल कम होते नही दिखा रहा है तो वहीं, दिल्ली से सटे इलाकों में शनिवार को स्थिति में सुधार आई है। आकंड़ों के अनुसार, गुरुग्राम (209), ग्रेटर नोएडा (250) और नोएडा (269) में एक्यूआई का स्तर थोड़ा बेहतर रहा और ये ‘खराब' श्रेणी में आ गए, जबकि फरीदाबाद का एक्यूआई (166) मध्यम श्रेणी में रहा। ये तमाम आकंड़े दिवाली के बाद दर्ज किया गया। इन सभी इलाकों में पटाखों पर प्रतिबंध के बाद भी जमकर आतिशबाजी की गई थी। इसके बाद भी प्रदूषण स्तर गंभीर श्रेणी में नहीं पहुंची। वहीं, दिल्ली में दिवाली के बाद स्थिति और खराब हो गई है। चिंता की बात ये भी है कि परोसी राज्यों में पराली जलाए जाने का शिलशिला अभी थमा नहीं है।
दिल्ली का पानी भी प्रदूषित
दिल्ली में हवा के साथ ही पानी भी प्रदूषण से नहीं बचा है। तमाम दावों के बाद भी यमुना को दिल्ली सरकार साफ नहीं कर पाई है। यमुना पर नजर इसलिए सबकी गई क्योंकि चंद दिनों बाद छठ पर्व होने वाला है। एक बार फिर लाखों लोग यमुना की जहरीली पानी में पर्व मनाने को मजबूर होंगे। इस मामले पर जमकर राजनीति भी हो रही है लेकिन कोई ठोस परिणाम निकल कर सामने नहीं आ रहा है। दिल्ली के लोग खराब हवा और पानी में रहने के लिए मजबूर हो रहे हैं।
Leave a comment