DLF Gurugram Penthouse: गुरुग्राम के लग्जरी रियल एस्टेट बाजार में एक बड़ी डील सामने आई है। कारोबारी मानव सरदाना ने DLF के सुपर लग्जरी प्रोजेक्ट The Dahlias में करीब 271 करोड़ रुपये का पेंटहाउस खरीदा है। यह डील भारत में हुई सबसे महंगी रेजिडेंशियल प्रॉपर्टी डील में शामिल हो गई है। मानव सरदाना का नाम Imperial Auto से जुड़ा रहा है। इस कंपनी का अधिग्रहण ग्लोबल प्राइवेट इक्विटी फर्म Warburg Pincus ने किया था।
17,200 वर्ग फुट का है पेंटहाउस
जानकारी के मुताबिक, इस पेंटहाउस का सुपर बिल्ट-अप एरिया करीब 17,200 वर्ग फुट है, जबकि कारपेट एरिया लगभग 10,500 वर्ग फुट है। इस हिसाब से सुपर बिल्ट-अप एरिया पर कीमत करीब 1.58 लाख रुपये प्रति वर्ग फुट और कारपेट एरिया के हिसाब से करीब 2.6 लाख रुपये प्रति वर्ग फुट बैठती है। इस कीमत के साथ यह भारत की सबसे महंगी रिहायशी प्रॉपर्टी डील में शामिल हो गई है।
मुंबई में भी करोड़ों की डील
भारत में सबसे महंगे रिहायशी बाजार की बात करें तो मुंबई अभी भी सबसे आगे है। वर्ली और मुंबई के दूसरे प्रीमियम इलाकों में प्रॉपर्टी की कीमतें कई जगह 2 लाख रुपये प्रति वर्ग फुट से ऊपर पहुंच चुकी हैं। मुंबई में USV की प्रमोटर लीना गांधी तिवारी ने वर्ली के Naman Xana में करीब 639 करोड़ रुपये की प्रॉपर्टी खरीदी थी। वहीं Famy Care के प्रमोटर जेपी टपरिया ने मालाबार हिल में करीब 369 करोड़ रुपये में 27,160 वर्ग फुट का ट्रिपलेक्स खरीदा था।
The Camellias में भी हुई बड़ी डील
गुरुग्राम में The Dahlias से पहले DLF का The Camellias प्रोजेक्ट सुपर लग्जरी घरों के लिए काफी चर्चित रहा है। दिसंबर 2024 में कारोबारी ऋषि पार्टी ने यहां करीब 190 करोड़ रुपये में 16,290 वर्ग फुट का पेंटहाउस खरीदा था। इसके अलावा Berkshire Hathaway के वाइस चेयरमैन और वॉरेन बफेट के करीबी सहयोगी अजीत जैन ने भी The Camellias में करीब 85 करोड़ रुपये में 7,400 वर्ग फुट का अपार्टमेंट खरीदा था।
The Dahlias में कई बड़ी खरीदारी
The Dahlias में अक्टूबर 2025 में दिल्ली-NCR के एक उद्योगपति ने करीब 380 करोड़ रुपये में चार अपार्टमेंट खरीदे थे। इनका कुल क्षेत्रफल 35,000 वर्ग फुट से ज्यादा था। शेयर बाजार के निवेशक मधुसूदन केला ने भी यहां करीब 120.7 करोड़ रुपये में एक अपार्टमेंट खरीदा था। The Dahlias में करीब 420 रेजिडेंस, 29 मंजिल, 8 टावर, 15 डुप्लेक्स पेंटहाउस और करीब 3.5 लाख वर्ग फुट का क्लब हाउस है। इस पूरे प्रोजेक्ट की कीमत 40,000 करोड़ रुपये से ज्यादा बताई गई है। DLF का यह प्रोजेक्ट देश के सबसे महंगे और खास रिहायशी प्रोजेक्ट्स में तेजी से अपनी पहचान बना रहा है।
Also read: हरियाणा के कैथल में विवाहिता ने फांसी लगाकर किया सुसाइड, सुसाइड नोट में लिखा- ‘गरीब की बेटियों को बलि चढ़ाना बंद करो’