Search KhabarFast

Press ESC to close

हरियाणा के कैथल में विवाहिता ने फांसी लगाकर किया सुसाइड, सुसाइड नोट में लिखा- ‘गरीब की बेटियों को बलि चढ़ाना बंद करो’

हरियाणा के कैथल में विवाहिता ने फांसी लगाकर किया सुसाइड, सुसाइड नोट में लिखा- ‘गरीब की बेटियों को बलि चढ़ाना बंद करो’

Haryana News: हरियाणा के कैथल के पुंज मोहल्ले में करीब 24 वर्षीय विवाहिता ने फांसी का फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। आत्महत्या करने से पहले लड़की ने दो पेज का सुसाइड नोट लिखा, जिसमें उसने अपने पति सहित अन्य कई ससुरालियों को उसे मजबूर करने के लिए जिम्मेदार ठहराया है। इस संबंध में मृतका के परिजनों ने शहर थाना में शिकायत दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर पति सहित अन्य आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

नवंबर में शादी हुई

मृतका के मामा बजरंग राज ने बताया कि उसकी भांजी ज्योति की शादी नवंबर 2025 में नवीन नामक युवक के साथ हुई थी। शादी के दौरान उन्होंने अपनी हैसियत के हिसाब से दान दिया। शादी के कुछ समय बाद ही ससुराल वाले उसे दहेज की मांग करते हुए प्रताड़ित करने लगे। कल उसकी भांजी सुसाइड कर लिया।

सुसाइड नोट लिखा

मौत से पहले ज्योति ने एक सुसाइड नोट लिखा, जिसमें उसने दर्द की पूरी दास्तान बयान की है। ज्योति ने लिखा कि कैसे उसके गरीब माता-पिता ने अपनी हैसियत से बढ़कर शादी में सब कुछ दिया, लेकिन ससुराल वालों का लालच खत्म नहीं हुआ। लगातार मिल रही शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना से तंग आकर उसने यह खौफनाक कदम उठाया। मरने से पहले ज्योति ने अपने पन्नों में लिखा कि मेरा सब कुछ छिन गया। अगर सच में दुनिया में गरीब के लिए न्याय नहीं है तो गरीब की बेटियों की बलि चढ़ाना बंद की जाए। वहीं, मृतका के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों का साफ कहना है कि जब तक सभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती, वे चुप नहीं बैठेंगे।

दहेज के लिए परेशान करने से आत्महत्या की

शहर थाना के जाचं अधिकारी महीपाल ने बताया कि मामले की सूचना मिलते ही कैथल सिटी पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने रैली गोदाम निवासी नवीन बंसल सहित ससुराल पक्ष के 5 लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सुसाइड नोट के हिसाब से एफआईआर दर्ज की गई है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Bihar News: ‎मुख्यमंत्री के साथ तिरंगा यात्रा में शामिल हुए प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, जेपी गोलंबर से कारगिल चौक तक पैदल चले

Bihar News: स्वतंत्रता दिवस के पहले राजधानी पटना सोमवार को पूरी तरह देशभक्ति के रंग में रंगी नजर आई। बिहार सरकार के कला एवं संस्कृति विभाग की ओर से आयोजित तिरंगा यात्रा में हजारों की संख्या में बच्चे, युवा और आम नागरिक हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर शामिल हुए।

भरत तिवारी एनकाउंटर केस में गैर-जमानती वॉरंट जारी, SDM समेत 11 आरोपी होंगे कोर्ट में हाजिर!

Bharat Tiwari Encounter Case:बिहार में भरत तिवारी एनकाउंटर मामले ने पूरे देश सुर्खियां बटोरी थी। इस मामले की सुनवाई कोर्ट में चल रही है। सीजेएम कोर्ट ने 11 आरोपियों को कोर्ट में हाजिर हाने का आदेश दिया है। कोर्ट ने जिन लोगों के नाम गैर-जमानती वारंट जारी किया है। उसमें तत्तकालीन एसडीएम, एसडीपीओ और थानाध्यक्ष समेत कई आरोपी शामिल हैं।

Uttarakhand News: छात्रों के सुझावों पर सरकार बनाएगी नीतियां, पढ़ाई और तकनीक को लेकर CM धामी का बड़ा संदेश

Uttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्य सेवक सदन, मुख्यमंत्री आवास देहरादून में मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने "मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन" पोर्टल का भी शुभारंभ किया। इस पोर्टल के शुभारंभ के साथ ही राज्य सरकार, विद्यालयी छात्र छात्राओं के लिए "मेरे सपनों का उत्तराखण्ड एक विकसित राज्य हेतु मेरा दृष्टिकोण" विषय पर निबंध प्रतियोगिता का शुभारंभ हो गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले प्रदेश भर के 140 बच्चों को सम्मानित भी किया जाएगा।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast