
Parliament Winter Session 2024:लोकसभा में वन नेशन वन इलेक्शन से जुड़े विधेयक को पेश कर दिया गया है। केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने इस विधेयक को सदन के पटल पर रखा है. इस विधेयक को 'संविधान (129वां संशोधन) विधेयक 2024' नाम दिया गया है। सरकार इस बिल को पेश करने के बाद संसद की संयुक्त समिति (JPC) के पास भेजने की सिफारिश करने जा रही है।
सपा ने किया विरोध प्रदर्शन
वन नेशन, वन इलेक्शन बिल का समाजवादी पार्टी ने विरोध किया। सपा सांसद धर्मेंद्र यादव ने कहा कि हम इस बिल का विरोध करते हैं। सिर्फ दो दिन पहले संविधान की कसमें खाने वाले, आज इसे बदलने में कोई कसर नहीं रखी. दो ही दिन के अंदर संघीय ढांचे के खिलाफ ये बिल लाए हैं। जो लोग मौसम देखकर चुनाव की तारीखें बदलते हैं, आठ सीट पर एक साथ चुनाव नहीं करा पाते, वो बात करते हैं एक देश एक चुनाव की. सोचिए एक प्रांत के अंदर सरकार गिरती है, तो पूरे देश का चुनाव कराएंगे? ये बिल संविधान विरोधी, गरीब विरोधी, पिछड़ा विरोधी इस नीयत को वापस लिया जाना चाहिए।
कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन
वन नेशन, वन इलेक्शन बिल का लोकसभा में कांग्रेस में ने विरोध किया। सांसद मनीष तिवारी ने कहा कि इंडिया स्टेट का यूनियन है और यह बिल इसका उल्लंघन है।
Leave a comment