Search KhabarFast

Press ESC to close

पाकिस्तानी हैकरों का भारत पर साइबर अटैक, सेना के वेबसाइटों को बनाया निशाना

पाकिस्तानी हैकरों का भारत पर साइबर अटैक, सेना के वेबसाइटों को बनाया निशाना

Pakistani Cyber Attack On India:  पाकिस्तान में बैठे हैकर अब इंडियन आर्मी से जुड़ी कई वेबसाइट्स को हैक करने की कोशिश की है जिसमें वे सफल नहीं हो पाए हैं।  पहलगाम आतंकी हमले में पाकिस्तान की संलिप्तता नजर आई है जिसके बाद पाकिस्तानी सेना हर दिन नियंत्रण रेखा पर संघर्ष विराम का उल्लंघन कर रही है। इसके बाद अब, पाकिस्तान भारत में कई आमजनों से जुड़ीं सुलभ कल्याण और शैक्षिक वेबसाइटों को अपना निशाना बनाना शुरू कर दिया है। पाकिस्तान में बैठे "आईओके हैकर"  के नाम से काम करने वाले इस ग्रुप ने भारत में कई वेबसाइट्स पर साइबर अटैक की कोशिश की है और ऑनलाइन सेवाओं को बाधित करने और व्यक्तिगत जानकारी हासिल करने की कोशिश की।

चार वेबसाइट्स को हैक करने की कोशिश

सूत्रों का कहना है कि हैकर्स ने आर्मी पब्लिक स्कूल (APS) श्रीनगर और APS रानीखेत की वेबसाइट्स को भड़काऊ प्रचार के साथ निशाना बनाया गया। APS श्रीनगर को भी इस साइबर अटैक का सामना करना पड़ा। इसी तरह आर्मी वेलफेयर हाउसिंग ऑर्गनाइजेशन (AWHO) डेटाबेस में सेंध लगाने का प्रयास भी पकड़ा गया, जबकि भारतीय वायुसेना प्लेसमेंट ऑर्गनाइजेशन पोर्टल से समझौता करने का भी  प्रयास किया गया। पता चलते ही इन सभी चारों साइटों को तुरंत अपने काबू में लिया गया और कार्रवाई की गई; हालांकि इससे किसी भी स्तर पर कोई परिचालन या नेटवर्क प्रभावित नहीं हुआ।

पाकिस्तान ये खुद ही बता रहा है कि वह जब कुछ नहीं कर सकता तो हताश होकर ऐसे काम कर रहा है। भारतीय सेना अपने डिजिटल स्पेस की रक्षा करने, अपने साइबर रुख को लगातार उन्नत करने और सैनिकों और उनके परिवारों के कल्याण की रक्षा करने के लिए दृढ़ संकल्पित है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफा देने तक प्रर्दशन..., CJP प्रतिनिधिमंडल ने जेपी नड्डा से की मुलाकात; सामने रखी 3 मांगे

CJP-JP Nadda Meeting: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के मुख्य प्रवक्ता सौरभ दास ने सोमवार को कहा कि उन्होंने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से मुलाकात की और तीन मांगें रखीं, जिनमें शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा और NEET परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों के परिवारों को 1 करोड़ रुपये का मुआवजा शामिल है, जिनमें से 20 से अधिक ने अपनी जान गंवाई है। इसके अलावा उन्होंने अस्पताल में भर्ती कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को तुरंत रिहा करने की भी बात कही।

23वें दिन भी भूख हड़ताल से पीछे नहीं हटूंगा, जब तक...’, छात्रों के हित के लिए लड़ाई जारी रखेंगे सोनम वांगचुक

Sonam Wangchuk Hunger Strike: कार्यकर्ता सोनम वांगचुक का एक बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि वे तब तक भूख हड़ताल जारी रखेंगे जब तक युवा नेताओं को संसद भवन में सांसदों से मिलने की अनुमति नहीं मिल जाती या उन्हें सफदरजंग अस्पताल में मिलने की अनुमति नहीं मिल जाती, जहां वे भर्ती हैं।

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर सुप्रीम कोर्ट की चेतावनी, SIT के गठन पर उठाए सवाल; कहा मामले को राजनीतिक रंग...

Ram Mandir Donation Theft Case: सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को उत्तर प्रदेश सरकार से अयोध्या के श्री राम जन्मभूमि मंदिर में कथित वित्तीय अनियमितताओं और दान राशि के गबन की जांच कर रही विशेष जांच टीम (SIT) के पुनर्गठन के संबंध में निर्देश मांगने को कहा। कोर्ट ने संकेत दिया कि वह इस तरह की जांचों में अनुभवी वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी के नेतृत्व में जांच को प्राथमिकता देगा।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast