Opposition Protest Continues:संसद के मानसून सत्र में सदन के भीतर कम और सड़क पर ज्यादा हंगामा बरपा हुआ है। नीट पेपर लीक मामले को लेकर पूरा विपक्ष लामबंद दिखाई दे रहा है। सपा से लेकर कांग्रेस और उद्धव गुट से लेकर शरद गुट तक ने मोर्चा खोल दिया है। एक तरफ कॉकरोच जनता पार्टी का धरना-प्रदर्शन जारी है। वहीं, दूसरी तरफ कांग्रेस की अगुवाई में विपक्ष प्रदर्शन कर रहा है।
मानसून सत्र के तीसरे दिन यानी 22 जुलाई को भी सदन चलने के आसार कम नजर आ रहे हैं। क्योंकि कांग्रेस सांसदों ने काले कपड़े में अपना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। राहुल-प्रियंका समेत कई सांसदों ने काले कपड़े पहनकर शिक्षा मंत्री के खिलाफ नारेदबाजी की।
विपक्ष का हल्ला बोल
बताया जा रहा है कि इस बड़े विरोध-प्रदर्शन का मुख्य उद्देश्य युवाओं और छात्रों के मुद्दे पर सरकार का ध्यान आकर्षित करना है। कांग्रेस सांसद सैयद नसीर हुसैन ने बताया कि सभी विपक्षी सांसद प्रदर्शनकारी छात्रों और सांसदों पर पुलिस के इस्तेमाल के विरोध में काले कपड़े पहने हैं। वहीं, कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि 20 जुलाई को छात्रों पर लाठीचार्ज किया गया वह गलत है। उन्होंने कहा कि बिना नेम टैग वाले लोग आकर हमला करते हैं।
Also read: 'ऐसी हरकत करने की हिम्मत न करे...'NEET पेपर लीक मामले में पीएम मोदी का सख्त रुख
कल लिए गए थे हिरासत में
बता दें कि 21 जुलाई को राहुल गांधी-प्रियंका गांधी समेत विपक्ष के कई सांसदों ने प्रधानमंत्री आवास के करीब धरना-प्रदर्शन दिया था। जिसके बाद उन्हें हिरासत में लिया गया था। हालांकि, देर रात तक विपक्ष नेता को पुलिस हिरासत से छोड़ दिया गया। दूसरी तरफ केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने राहुल गांधी पर अपनी बात से मुकरने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी पहले नीट पर चर्चा की मांग कर रहे थे। जिसके लिए सरकार तैयार थी और चर्चा करना चाहती थी। लेकिन, कुछ समय बाद राहुल गांधी ने कहा कि वह चर्चा के साथ-साथ शिक्षा मंत्री का इस्तीफा भी चाहते हैं। जितेंद्र सिंह ने कहा कि नेता विपक्ष ये रवैया सही नहीं है।