PM Modi On NEET: मंगलवार को पीएम मोदी की अगुवाई में एनडीए संसदीय दल की बैठक हुई। इस दौरान पीएम मोदी ने अपना संबोधन दिया। नीट पेपर लीक मामले में भी पीएम मोदी ने अपनी बात रखी। नीट मामले को लेकर पीएम मोदी का कड़ा रुख देखने को मिला।
पीएम मोदी ने कहा कि इस मामले में तुरंत कार्रवाई की और जिम्मेदार लोगों को जवाबदेह ठहराया। उन्होंने कहा की फिर से परीक्षा कराई गई। पीएम मोदी ने पेपर लीक को घोर पाप बताया और कहा कि सभी राज्यों को मिलकर करना होगा। ताकी आगे पेपर लीक की घटना दोबारा ना हो।
पीएम मोदी का सख्त रुख
पीएम मोदी ने बैठक के दौरान कहा कि इस मामले में शामिल सभी लोग गिरफ्तार हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि 13 लोगों को अरेस्ट किया गया है। प्रधानमंत्री ने इस बात पर जोर गिया कि जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सबसे सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए, ताकी भविष्य में कोई भी एसी हरकत करने की हिम्मत ना करें। पीएम मोदी का ये बयान ऐसे समय में आया जब देशभर नीट पेपर लीक मामले को लेकर गुस्सा है। सोमवार यानी 20 जुलाई को दिल्ली में छात्रों का विरोध प्रदर्शन देखा गया। उसके अगले ही दिन पीएम मोदी का बयान आना अहम माना जा रहा है।
Also read: CJP संस्थापक अभिजीत दिपके ने खत्म की भूख हड़ताल, शिक्षा और स्वास्थ्य मुद्दों पर जेपी नड्डा से होगी चर्चा
कड़ी कार्रवाई करने के आदेश
दूसरी तरफ सरकार पेपर लीक मामले में कोई कोताही नहीं बरत रही है। सरकार की तरफ से जांच एजेंसियों को कड़ी कार्रवाई करने के आदेश दिए गए हैं। यहां तक की पीएम मोदी ने संसदीय दल की बैठक में कहा कि छात्रों के मामले को हल्के में नहीं लिया जा सकता। उन्होंने राज्य सरकारों से अपील की है कि परीक्षा प्रणाली को बेहतर किया जाए, ताकी पेपर लीक दोबारा ना हो। साफ है सरकार की तरफ से स्पष्ट संदेश है कि पेपर लीक से जुड़े मामले में कोई कोताही नहीं बरती जाएगी। साथ ही एक्शन भी लिया जाएगा।