
Onion Bomb: आंध्र प्रदेश के एजुरू जिलें में प्याज बम ने तबाही मचा दी है। यहां एक सख्श अपने स्कूटर पर प्याज बम ले रहा था। प्याज बम लेन जाने केस क्रम में स्कूटर का संतुलन बिगड़ा और वह गिर गया। जिसके बाद प्याज बम बिस्फोट कर गया। इस घटना में गाड़ी चला रहे शख्स की मौत हो गई। जबकि पीछे बैठा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है।
क्या होता है प्याज बम?
बता दें कि प्याज बम कई लेयर से मिलकर बना होता है। पटाखे पर एक के बाद एक पर्त होने के कारण ही इसे प्याज बम कहते हैं। जब इससे धमाका किया जाता है तो तेज चमक और अधिक आवाज के साथ धुआं भी निकलता है। प्याज बम को विस्फोट तेज आवाज के लिए जाना जाता है। यही वजह है कि इसकी तुलना आईईडी से की जाती है। इसके धमाके के किसी की जान भी जा सकती है। जिसके कारण इस बम की ब्रिकी पर कई जगह रोक लगाई गई है।
पहले भी हुई है घटनाएं
इससे पहले इसी साल अक्टूबर में उत्तर प्रदेश के गोंडा में अवैघ पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट हो गया था। जिसमें से दो लोगों की मौत हो गई थी। घटना के वक्त कुछ लोग अंर पटाखे बना रहा थे। वहीं, सितम्बर में फिरोजाबाद के नौशेरा की पटाखा फैक्ट्री में धमाका हुआ था और 4 लोगों की मौत हो गई। 6 लोग घायल हो गए थे। विस्फोट इतना तेज था कि पूरा मकान गिर गया था। घटना के बाद मलबे के ढेर से 10 लोगों को बाहर निकाला गया था। जिसमें 4 लोगों की मौत हो गई और 6 लोग घायल हो गए थे।
इसके अलावा जुलाई में देश की पटाखा राजधानी कही जाने वाली तमिलनाडु की शिवकाशी में विस्फोट हो गया था। यहां की एक पटाखा फैक्ट्री में धमाका होने के कारण दो लोगों की मौत हो गई। वहीं दो अन्य लोग घायल हो गए थे। धमाके का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।
Leave a comment