Search KhabarFast

Press ESC to close

OnePlus N6x भारत में लॉन्च, 7000mAh बैटरी और 3.5mm हेडफोन जैक के साथ मिलेगा फोन, जानें कीमत

OnePlus N6x भारत में लॉन्च, 7000mAh बैटरी और 3.5mm हेडफोन जैक के साथ मिलेगा फोन, जानें कीमत

OnePlus N6x Launch: वनप्लस ने भारतीय बाजार में अपना नया बजट स्मार्टफोन OnePlus N6x लॉन्च कर दिया है। यह फोन OnePlus N6 से कम कीमत वाला मॉडल है और इसमें बड़ी बैटरी, मजबूत बॉडी और लंबे समय बाद 3.5mm हेडफोन जैक की वापसी की गई है। यह फीचर पिछले कुछ वर्षों से कंपनी के स्मार्टफोन्स में देखने को नहीं मिला था। भारत में OnePlus N6x की शुरुआती कीमत 19,999 रुपये रखी गई है। यह कीमत 4GB रैम + 64GB स्टोरेज वेरिएंट की है। वहीं 4GB रैम + 128GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 20,999 रुपये है।

कब से शुरू होगी बिक्री?

यह स्मार्टफोन Burgundy Red और Ice Blue दो रंगों में उपलब्ध होगा। इसकी बिक्री 4 अगस्त दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। फोन में 6.8 इंच का HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इसकी स्क्रीन की अधिकतम ब्राइटनेस 900 निट्स है। डिजाइन की बात करें तो इसमें पीछे की तरफ पिल-शेप कैमरा मॉड्यूल और सामने वॉटरड्रॉप नॉच दी गई है। OnePlus N6x में MediaTek Dimensity 6360 Apex प्रोसेसर दिया गया है। यह फोन OxygenOS 16 पर चलता है, जो Android 16 पर आधारित है। बेहतर परफॉर्मेंस के लिए इसमें बड़ा हीट डिसिपेशन सिस्टम भी दिया गया है।

क्या है फोन की खासियत?

इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7000mAh की बैटरी है। कंपनी का दावा है कि यह बैटरी एक बार चार्ज करने पर करीब ढाई दिन तक चल सकती है। साथ ही, बैटरी को इस तरह तैयार किया गया है कि यह 1,600 चार्जिंग साइकल तक अच्छी स्थिति में रहे और लगभग 6 साल तक बेहतर प्रदर्शन करे। फोटोग्राफी के लिए फोन में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसके अलावा, फोन में IP64 रेटिंग दी गई है, जिससे यह धूल और पानी की हल्की छींटों से सुरक्षित रहता है। इसमें MIL-STD-810H मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी भी मिलती है, जो इसे ज्यादा मजबूत बनाती है।

माइक्रोएसडी कार्ड का मिलेगा सपोर्ट

OnePlus ने इस फोन में 3.5mm हेडफोन जैक भी दिया है, जिससे यूजर्स बिना किसी एडेप्टर के वायर्ड ईयरफोन इस्तेमाल कर सकेंगे। साथ ही इसमें माइक्रोएसडी कार्ड का सपोर्ट भी मिलता है। अगर आप लंबी बैटरी लाइफ, मजबूत डिजाइन और रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए एक भरोसेमंद स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं, तो OnePlus N6x एक अच्छा विकल्प हो सकता है। हालांकि, बेहतर कैमरा, ज्यादा रैम या फुल एचडी डिस्प्ले चाहने वाले यूजर्स बाजार में उपलब्ध अन्य विकल्पों पर भी नजर डाल सकते हैं।

Also read: JioMotive OBD GPS Tracker की कीमत हुई कम, अब 2999 रुपये में मिलेगी कार की पूरी निगरानी

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Motorola Edge 70 Fusion पर ₹19,000 की बड़ी छूट, 7000mAh बैटरी और 50MP कैमरे वाला फोन हुआ सस्ता

Motorola Edge SmartPhone:अगर आप नया स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो Motorola का एक प्रीमियम फोन आपके लिए अच्छा विकल्प हो सकता है। कंपनी के Motorola Edge 70 Fusion पर इन दिनों शानदार डिस्काउंट ऑफर मिल रहा है। इस स्मार्टफोन की कीमत में सीधे 19,000 रुपये तक की कटौती की गई है। फोन में 7000mAh की दमदार बैटरी, 50MP का रियर कैमरा और 144Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले मिलता है।

बांग्लादेश में लॉन्च हुआ Redmi 17 5G, भारत से अलग मिलेंगे ये स्पेसिफिकेशन्स

Redmi 17 5G: स्मार्टफोन ब्रांड रेडमी ने अपने 5G फोन Redmi 17 को अब बांग्लादेश के बाजार में उतार दिया है। सितंबर में भारत में लॉन्च हुआ यह स्मार्टफोन पड़ोसी देश में कुछ अलग हार्डवेयर और फीचर्स के साथ पेश किया गया है। खास बात यह है कि कंपनी ने इस फोन के अलग-अलग बाजारों के लिए स्पेसिफिकेशन्स में बदलाव किए हैं। भारत में जहां यह फोन 7,900mAh की बैटरी के साथ आता है, वहीं बांग्लादेश में इसकी बैटरी क्षमता 7,500mAh रखी गई है। चीन में इसका एक अलग वेरिएंट भी उपलब्ध है।

दिवाली के बाद महंगे होंगे इस कंपनी के स्मार्टफोन, जानें कितने रुपए तक बढ़ाई जाएगी कीमत

Smartphone Could Be Expensive To Buy:दिवाली के बाद लोगों की जेब ढिली हो सकती है। भारतीय फोन निर्माता कंपनियां अपने स्मार्टफोन की कीमतों में इजाफा करने का जा रही है। देसी कंपनिया Lava और Ai+ अपने मोबाइल के दाम बढ़ाने वाली है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast