हरियाणा के बिजली निगम में दिवाली पर बड़ा तोहफा! नियमित कर्मचारियों के साथ HKRN और आउटसोर्स कर्मचारियों को भी मिलेंगे ₹2,000!
हरियाणा के उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम (UHBVN) ने दिवाली से पहले अपने कर्मचारियों को खुशियों का तोहफा दिया है। निगम ने 5 नवंबर 2026 को आदेश जारी कर पात्र कर्मचारियों को ₹2,000 का दिवाली टोकन गिफ्ट देने का फैसला किया है।
इस आदेश की सबसे खास बात यह है कि दिवाली का यह तोहफा केवल नियमित कर्मचारियों तक सीमित नहीं रखा गया है। इसमें HKRN, आउटसोर्सिंग एजेंसियों, हारट्रॉन और सीधे कॉन्ट्रैक्ट पर कार्यरत पात्र कर्मचारियों को भी शामिल किया गया है।
यानी वर्षों से निगम में अपनी सेवाएं दे रहे कच्चे कर्मचारियों को भी दिवाली पर ₹2,000 की आर्थिक राहत मिलेगी।
अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब बिजली निगम HKRN और आउटसोर्स कर्मचारियों को दिवाली गिफ्ट दे सकता है, तो हरियाणा के दूसरे सरकारी विभागों में कार्यरत कच्चे कर्मचारियों को यह लाभ क्यों नहीं मिलना चाहिए?
प्रदेश के अन्य विभागों में भी हजारों कर्मचारी वर्षों से अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उम्मीद है कि सरकार दूसरे विभागों के कर्मचारियों के लिए भी इसी तरह दिवाली की खुशियां लेकर आएगी।
कर्मचारी चाहे नियमित हो या आउटसोर्स, त्योहार की खुशियों पर सबका बराबर अधिकार होना चाहिए।
आपकी क्या राय है? क्या हरियाणा के सभी विभागों में कार्यरत HKRN और आउटसोर्स कर्मचारियों को भी ₹2,000 का दिवाली गिफ्ट मिलना चाहिए? कमेंट में अपनी राय जरूर दें।