Search KhabarFast

Press ESC to close

JioMotive OBD GPS Tracker की कीमत हुई कम, अब 2999 रुपये में मिलेगी कार की पूरी निगरानी

JioMotive OBD GPS Tracker की कीमत हुई कम, अब 2999 रुपये में मिलेगी कार की पूरी निगरानी

JioMotive OBD GPS Tracker: रिलायंस जियो ने कार और अन्य वाहनों की सुरक्षा के लिए कुछ साल पहले JioMotive OBD GPS Tracker लॉन्च किया था। यह एक ऐसा डिवाइस है, जिसकी मदद से कार मालिक अपनी गाड़ी की लोकेशन पर नजर रख सकते हैं। इसके अलावा छोटे कारोबार करने वाले लोग, जैसे टैक्सी या छोटी कार फ्लीट चलाने वाले लोग भी इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।

क्या है इसकी खासियत? 

JioMotive OBD Tracker की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इससे वाहन की रियल टाइम लोकेशन ट्रैक की जा सकती है। यह डिवाइस खासतौर पर आम ग्राहकों के लिए बनाया गया है। इसके जरिए एक छोटी फ्लीट में अधिकतम 5 गाड़ियों को भी ट्रैक किया जा सकता है। अब कंपनी ने इस डिवाइस की कीमत में बड़ी कटौती की है। जब इसे भारत में लॉन्च किया गया था, तब इसकी कीमत 4,999 रुपये थी। अब इसकी कीमत घटाकर 2,999 रुपये कर दी गई है। यानी ग्राहकों को इस डिवाइस पर सीधे 2,000 रुपये की बचत हो रही है।

कैसे होता है इसका इस्तेमाल?

JioMotive OBD Tracker को इस्तेमाल करने के लिए इसमें जियो का सिम दिया जाता है। यह डिवाइस Jio SIM लॉक है, यानी इसमें दूसरी कंपनियों जैसे Airtel, Vodafone Idea (Vi) या BSNL का सिम इस्तेमाल नहीं किया जा सकता। इस डिवाइस को JioThings ऐप के जरिए चलाया जाता है। यह ऐप Android और iPhone दोनों यूजर्स के लिए उपलब्ध है। ऐप की मदद से कार की लोकेशन, ड्राइविंग की जानकारी और वाहन की स्थिति की जानकारी आसानी से हासिल की जा सकती है।

कई फीचर्स हैं इसमें मौजूद

इसमें कई स्मार्ट फीचर्स दिए गए हैं। इसमें रियल टाइम GPS ट्रैकिंग, इन-कार Wi-Fi, जियो-फेंसिंग, टाइम-फेंसिंग, व्हीकल हेल्थ रिपोर्ट और ड्राइविंग बिहेवियर एनालिसिस जैसे फीचर्स शामिल हैं। जियो-फेंसिंग फीचर की मदद से यूजर अपनी कार के लिए एक तय सीमा बना सकते हैं। अगर वाहन उस सीमा से बाहर जाता है तो उन्हें अलर्ट मिल जाता है। वहीं, ड्राइविंग बिहेवियर फीचर से पता चलता है कि कार कौन चला रहा है और उसका ड्राइविंग तरीका कैसा है।

डिवाइस को इंस्टॉल करना है आसान

इस डिवाइस को इंस्टॉल करना भी आसान है। यूजर इसे खुद अपनी कार में लगा सकते हैं और JioThings ऐप से कनेक्ट कर सकते हैं। JioMotive OBD GPS Tracker ऑनलाइन प्लेटफॉर्म Amazon India पर उपलब्ध है। कम कीमत और स्मार्ट फीचर्स के कारण यह डिवाइस उन लोगों के लिए उपयोगी साबित हो सकता है, जो अपनी कार की सुरक्षा और निगरानी को लेकर सतर्क रहना चाहते हैं।

Also read: पासवर्ड भूलना या नए फोन में Log-in...अब चेहरा दिखाकर मिनटों में रिकवर होगा Google अकांउट, जानें कैसे काम करेगा ये नया फीचर

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Maruti Suzuki ने लॉन्च की Swift, Dzire और Baleno CNG-AMT, जानें कीमत और माइलेज

मारुति सुजुकी ने आखिरकार CNG कारों में ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का विकल्प दे दिया है। कंपनी ने Swift, Dzire और Baleno के CNG-AMT वेरिएंट लॉन्च किए हैं।

दिल्ली-मुंबई-बेंगलुरु...iPhone 18 Pro के लिए जबरदस्त क्रेज, नया मॉडल खरीदने की लगी होड़; ऐपल स्टोर के बाहर रातभर से लंबी कतारों में खड़े ग्राहक

iPhone 18 Pro and iPhone 18 Pro Max Sale: iPhone यूजर्स के लिए खुशखबरी है। देशभर में iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max की बिक्री शुरु हो चुकी है। आज 18 सितंबर 2026 शुक्रवार से भारत में ऑफिशियल बिक्री शुरु हो चुकी है। वैसे तो देश में iPhone का क्रेज आसानी से देखने को मिल जाएगा। लेकिन इस बिक्री के शुरु होते ही लोगों की दीवानगी बढ़ती चली गई।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast