Search KhabarFast

Press ESC to close

जन्मदिन के मौके पर दूर हुई सूर्यवंशी की सबसे बड़ी बाधा, खुल गया टीम इंडिया का दरवाजा

जन्मदिन के मौके पर दूर हुई सूर्यवंशी की सबसे बड़ी बाधा, खुल गया टीम इंडिया का दरवाजा

Vaibhav Suryavanshi Birthday: भारतीय क्रिकेट में तेजी से उभरता हुआ युवा चेहरा वैभव सूर्यवंशी अपना 15वां जन्मदिन मना रहे हैं। महज 14 साल की उम्र में आईपीएल में डेब्यू कर उन्होंने सुर्खियां बंटोरी थीं। हाल ही समाप्त हुए अंडर-19 विश्व कप के फाइनल में उन्होंने ताबड़तोड़ शतकीय पारी खेली। 

हालाकि, टीम इंडिया के लिए खेलने का सपना उनका अभी पूरा नहीं हुआ है। इसमें सबसे बड़ी बाधा थी उनकी उम्र। दरअसल, आईसीसी के नियम के मुताबिक अगर किसी भी खिलाड़ी को इंटरनेशनल मैच खेलना है, तो उनकी उम्र 15 साल होनी चाहिए।

सू्र्यवंशी की बाधा हुई दूर                    

बता दें कि 27 मार्च को वैभव सूर्यवंशी 15 साल के हो गए हैं। इसी के साथ ही वह अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने के योग्य हो गए हैं। अब ये देखने वाली बात होगी कब उनको टीम इंडिया में शामिल किया जाता है। हालांकि, ये सब उनके प्रदर्शन पर निर्भर करेगा। फिलहाल सभी खिलाड़ी आईपीएल में व्यस्त हैं। उसके बाद टीम इंडिया अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेलने उतरेगी। आईपीएल के ठीक बाद टीम इंडिया को अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट और वनडे सीरीज खेलनी है। उसके बाद आयरलैंड के खिलाफ टी20 मुकाबला होना है।

वैभव का आईपीएल में रिकॉर्ड

वैभव सूर्यवंशी आईपीएल राजस्थान रॉयल्स की तरफ से खेलते हैं। उनको पिछले सीजन में राजस्थान ने खरीदा था। हालांकि, शुरुआत के कुछ मैचों में उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला लेकिन, जब मौक मिला तो उन्होंने अपनी प्रतिभा दिखाई। वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल के 7 मैचों में 252 रन बनाए हैं। जिसमें एक शतक भी शामिल है, जो उन्होंने गुजरात टाइटन्स के खिलाफ मात्र 38 गेंदों में बनाया था। अब ये देखने वाली बात होगी की इस बार आईपीएल में वैभव का प्रदर्शन कैसा रहता है। इस बार राजस्थान की कमान रियान पराग को दी गई है। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

बेंगलुरु के खिलाफ ताबड़तोड़ बल्लेबाज़ी के बाद वैभव सूर्यवंशी का दो टूक, बयान ने मचाई हलचल

RR vs RCB IPL 2026 Vaibhav Sooryavanshi: महज 15 साल की उम्र में धमाका बनकर निकले वैभव सूर्यवंशी ने दिखा दिया कि उम्र सिर्फ एक नंबर है। बीती रात रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स के सबसे कम उम्र के बल्लेबाज ने कोहराम मचा दिया। वैभव सूर्यवंशी ने सिर्फ 26 गेंदों में 78 रनों की बेहतरीन पारी खेलकर 201 रनों के लक्ष्य को एक ओवर पहले ही हासिल करने में महत्वपूर्व भूमिका निभाई।

PBKS vs SRH: मुल्लांपुर में अभिषेक शर्मा का तूफान, 8 छक्के और 5 चौकों से की इस खिलाड़ी का बराबरी

Abhishek Sharma Performance: IPL 2026 के 17वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के ओपनर अभिषेक शर्मा ने मुल्लांपुर के महाराजा यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में तूफानी बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। उन्होंने मात्र 28 गेंदों पर 74 रन ठोक दिए, जिसमें 5 चौके और 8 छक्के शामिल रहे।

होनी को अनहोनी करने वाले कौन हैं मुकुल चौधरी, KKR के जबड़े से छिन ली जीत; दिखी धोनी की झलक

IPL 2026: गुरुवार यानी 9 अप्रैल को खेले गए कोलकाता और लखनऊ के बीच मैच को कई सालों तक याद रखा जाएगा। जीत-हार से परे इस मैच को एक खिलाड़ी के लिए याद किया जाएगा। खिलाड़ी का नाम है मुकुल चौधरी। 21 साल के इस लड़के ने अंत तक लड़ाई लड़ते हुए कोलकाता के जबड़े से जीत छिन ली और लखनऊ को 2 प्वाइंट दिलाते हुए सीजन की दूसरी जीत भी दिला दी।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast