Search KhabarFast

Press ESC to close

उत्तराचंल पंजाबी महासभा के पदाधिकारियों ने की बैठक, संस्कृति एवं विरासत को बनाए रखने पर दिया गया जोर

उत्तराचंल पंजाबी महासभा के पदाधिकारियों ने की बैठक, संस्कृति एवं विरासत को बनाए रखने पर दिया गया जोर

Uttrakhand News: 28 जून को देहरादून में उत्तरांचल पंजाबी महासभा के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की बैठक श्री गीताभवन मंदिर में प्रदेश महामंत्री हरीश नारंग जी के नेतृत्व में आयोजित की गई। जिसमें पंजाबी समाज को एक मंच पर आकर अपने समाज की मजबूती और सेवा और समर्पण भाव के साथ सामाजिक कार्यों को करते हुए उत्तराखंड में पंजाबी समाज की संस्कृति एवं विरासत को बनाए रखने के लिए निरंतर समाज के सहयोग से कार्य करने की बात कही गई। कुछ लोग उत्तरांचल पंजाबी महासभा में फूट डालकर अपने हित साधने के प्रयास कर रहे हैं जिन्हें हम सफल नहीं होने देंगे।

लाल चंद शर्मा ने कहा कि हमारी संस्था विगत 25 वर्षों से गैर राजनैतिक रूप से सभी पंजाबी भाई बहनों को एक सूत्र में पिरोकर चल रही है,लेकिन कुछ अति महत्वाकांक्षी लोगों द्वारा अपने स्वार्थ सिद्धि के लिए इसका राजनीतिकरण कर अलग गुट बनाकर इसको दो फाड़ करने के प्रयास किए जा रहे हैं।जिसे हम सफल नहीं होने देंगे। अमित कपूर ने कहा कि स्वर्गीय हरबंस कपूर जी की विरासत को हम ऐसे बर्बाद नहीं होने देंगे न ही इसका राजनीतिकरण करने देंगे इसके लिए जितना भी संघर्ष किया जा सकता है किया जाएगा।

एकजुट रहने का संकल्प

गोपाल पुरी ने कहा कि स्वर्गीय राममूर्ति कपूर ,हरबंस कपूर ,तिलक राज बेहड़, सरदार हरभजन सिंह चीमा, राकेश ओबेरॉय, एस पी कोचर, राजकुमार अरोरा, प्रदीप सचदेवा,सुभाष कोहली के संयुक्त प्रयासों से 25 साल पहले हमारी संस्था का गठन पंजाबी समाज की सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं आपसी भाईचारा बढ़ाने के उद्देश्य से किया गया। वर्षों वर्षों की तपस्या से उत्तराखंड में उत्तरांचल पंजाबी महासभा आज है व्यक्ति की जबान पर अपनी पहचान बना चुकी है। सरकार हो या आम जनता सभी उत्तरांचल पंजाबी महासभा के सामाजिक कार्यों से प्रभावित है और सम्मान की दृष्टि से देखी जाती है। इस पंजाबी महासभा का मान सम्मान किसी भी रूप में कम नहीं होना चाहिए इसके लिए हमें एकजुट रहना होगा।

बिखराब करवाने वालों को चेतावनी

अनिल मारवाह ने कहा कि समाज में पंजाबी महासभा का नाम बड़े सम्मान से लिया जाता है किंतु कुछ लोगों के कारण इसमें दो धाराएं बन गई हैं हमें अपने प्रयासों से इन दो धाराओं की फिर से एक करने की संभावना पर फोकस करना चाहिए।सुनील मेसन ने कहा कि कुछ लोगों की अति महत्वकांक्षाएं इतनी बढ़ गई है कि उन्हें समाज के बिखराव की नहीं सिर्फ अपने पदों की लालसा ही ,जिनकी वजह से समाज में खटास और दूरियां बढ़ रही हैं । हमें अपने जनहित के कार्यों से उनके मुँह पर तमाचा मारकर समाज को एकजुट रखना है। नीरज कोहली ने कहा कि उत्तरांचल पंजाबी महासभा एक ऐसी संस्था है जिसने अपने कार्यों से समाज में अपनी पैठ बनाई है, हमें इसमें बिखराव करवाने वाले तत्वों को पहचान कर बाहर का रास्ता दिखाने के लिए प्रयास करने चाहिए। विजय कोहली एवं अनूप कपूर ने भी समाज की एकता और संगठनकी मजबूती बढ़ाने हेतु  निरंतर प्रयास करने की सलाह दी।  

Also read: Uttarakhand News: सीएम धामी ने आपातकाल को बताया लोकतंत्र का काला दौर, कहा- संविधान की भावना पर हमला हुआ था

बैठक में उपस्थित लाल चंद शर्मा, नीरज कोहली, गोपाल पुर, अनिल मारवाह, राकेश मल्होत्रा,अमित कपूर, सुनील मैसोन, सरदार संतोख नागपाल, नवनीत ओबेरॉय, विजय कोहली, प्रेम भाटिया, के के ओबेरॉय, राजकुमार कक्कड़ हरिओम ओमी, जितेंद्र खरबंदा, संजीव विज, हरजीत सिंह,सुनील बंगा, जगदीप मालिक, सरदार इंद्रजीत सिंह, सरदार रमेश सल, सरदार गुरप्रीत सिंह छाबड़ा,सतीश कपूर,रमन कपूर,बलजीत सिंह साहनी,नवीन मेहंदीरत्ता, सन्नी सेठी आदि मौजूद रहे।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

गुरुग्राम में फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, वजन घटाने के नाम पर ठगी करने वाली 3 महिलाएं गिरफ्तार

गुरुग्राम पुलिस की साइबर अपराध शाखा ने वजन कम करने के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले एक फर्जी कॉल सेंटर का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने छापेमारी कर तीन महिला आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

बिहार में लगेगी 800 मेगावाट की नई थर्मल यूनिट, बैटरी स्टोरेज सिस्टम भी होगा तैयार

बिहार में बिजली उत्पादन बढ़ाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया जा रहा है। बरौनी में 800 मेगावाट क्षमता की नई अल्ट्रा सुपर क्रिटिकल तकनीक वाली थर्मल बिजली उत्पादन इकाई लगाने की योजना पर काम शुरू हो गया है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast