Search KhabarFast

Press ESC to close

सउदी अरब में क्रैश हुआ हेलिकॉप्टर, 14 लोगों की गई जान; हादसे की जांच हुई शुरू

सउदी अरब में क्रैश हुआ हेलिकॉप्टर, 14 लोगों की गई जान; हादसे की जांच हुई शुरू

Saudi Arab Helicopter Crash: सऊदी अरब के रास तनुरा में 28 जून को सऊदी अरामको का एक हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया। इस हादसे में कम से कम 14 लोगों की जान चली गई। हेलिकॉप्टर के क्रैश होने के कारण का अभी तक पता नहीं चला है। अधिकारियों ने अभी तक पीड़ितों या घटना के बारे में कोई जानकारी साझा नहीं की है। सऊदी अधिकारियों ने पुष्टि की है कि सभी 14 मृतक सऊदी के नागरिक थे। अधिकारियों ने अभी तक उड़ान या विमान के क्रैश होने की वजह के बारे में और जानकारी नहीं दी है।

अधिकारियों का कहना है कि अभी घटना की असली वजह का अनुमान लगाना जल्दबाजी होगी और जांच आगे बढ़ने पर और जानकारी मिलने की उम्मीद है। सऊदी ऊर्जा मंत्रालय ने जान-माल के नुकसान पर दुख जताया और मारे गए लोगों के परिवारों के प्रति संवेदना जताई है। मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि पीड़ितों की आत्मा को शांति मिले और उनकी गलतियों की माफी के लिए प्रार्थना की। साथ ही मृतकों परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।

दुर्घटना पर सउदी अरब ने जताया खेद

एसपीए द्वारा जारी बयान में मंत्रालय ने कहा कि ऊर्जा मंत्रालय मृतकों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना और सहानुभूति व्यक्त करता है। हम प्रार्थना करते हैं कि सर्वशक्तिमान ईश्वर उन पर दया करें, उन्हें क्षमा करें और उन्हें शहीदों में शामिल करें। मंत्रालय ने कहा कि वास्तव में, हम ईश्वर के हैं और अंततः उसी की ओर लौटेंगे। यह हादसा रास तनुरा में हुई, जो पश्चिम एशियाई क्षेत्र की सबसे बड़ी तेल रिफाइनरी और सऊदी अरामको के सबसे अहम ऑपरेशनल सेंटरों में से एक है। यह शहर दुनिया के सबसे बड़े कच्चे तेल के निर्यात टर्मिनलों के लिए जाना जाता है।                    

Also read: इस दिन दफनाए जाएंगे अयातुल्लाह खामेनेई, जनाजे में 2 करोड़ लोगों के जुटने की उम्मीद

सऊदी आरमको 1943 से दे रहा सेवा

बता दें कि सऊदी अरामको 1934 से अपने ऑपरेशन के लिए विमानों का इस्तेमाल कर रही है। जब उसने एक ही विमान से एरियल मैपिंग शुरू की थी। 2023 में इसके एविएशन डिवीजन को एक अलग सब्सिडियरी बना दिया गया और बाद में इसका नाम बदलकर 'अलौला एविएशन' कर दिया गया। आज, कंपनी 60 से ज़्यादा विमानों का संचालन करती है, जो पूरे सऊदी अरब में ऑफशोर ऑपरेशन, मेडिकल इवैक्यूएशन और लॉजिस्टिक्स सेवाएं देता है। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

5,000 कर्मचारियों को लगा बड़ा झटका, ये बैंक करने जा रहा बड़ी छटनी की तैयारी, जानिए वजह

British Bank Big Lay Off: ब्रिटिश बैंक बार्कलेज ने कर्मचारियों की बड़ी संख्या को नौकरी से बाहर करने का फैसला लिया हैं। बता दें की एआई ऑटोमेशन और कॉस्ट कटिंग का हवाला देते हुए कंपनी ने ये बड़ा निर्णय लिया हैं। 5,000 कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखाने की तैयारी भी ब्रिटिश बैंक बार्कलेज ने कर दी हैं।

Brazil Election 2026: ब्राजील चुनाव में लूला की जीत, लोकतंत्र और देश की संप्रभुता पर दिया बड़ा बयान

Brazil Election 2026: ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज़ इनासियो लूला डा सिल्वा ने राष्ट्रपति चुनाव में जीत हासिल कर चौथी बार देश की सत्ता में वापसी की है। 25 अक्टूबर को हुए दूसरे दौर के मतदान में लूला ने दक्षिणपंथी उम्मीदवार फ्लावियो बोल्सोनारो को हराया। जीत के बाद अपने संबोधन में लूला ने ब्राजील की संप्रभुता, लोकतंत्र और चुनाव में विदेशी हस्तक्षेप का मुद्दा उठाया। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि ब्राजील किसी का बैकयार्ड नहीं है।

ट्रंप की धमकी पर ईरान का पलटवार, कहा- हमला हुआ तो जवाब होगा कई गुना बड़ा; होर्मुज को लेकर भी अलर्ट

US vs Iran:अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ता नजर आ रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर नए सिरे से सैन्य कार्रवाई की संभावना जताई है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast