Search KhabarFast

Press ESC to close

बिहार में लगेगी 800 मेगावाट की नई थर्मल यूनिट, बैटरी स्टोरेज सिस्टम भी होगा तैयार

बिहार में लगेगी 800 मेगावाट की नई थर्मल यूनिट, बैटरी स्टोरेज सिस्टम भी होगा तैयार

NTPC Bihar Project: बिहार में बिजली उत्पादन बढ़ाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया जा रहा है। बरौनी में 800 मेगावाट क्षमता की नई अल्ट्रा सुपर क्रिटिकल तकनीक वाली थर्मल बिजली उत्पादन इकाई लगाने की योजना पर काम शुरू हो गया है। फिलहाल इस परियोजना की फिजिबिलिटी रिपोर्ट तैयार की जा रही है। ऊर्जा मंत्रालय से मंजूरी मिलने के बाद परियोजना को आगे बढ़ाया जाएगा। जानकारी के अनुसार नई थर्मल यूनिट के लिए जमीन की कोई समस्या नहीं है। यह संयंत्र उस स्थान पर लगाया जाएगा, जहां पहले पुरानी थर्मल पावर यूनिट थी। अब वह यूनिट बंद हो चुकी है, इसलिए उसी जमीन का उपयोग नई परियोजना के लिए किया जाएगा।

क्या है इस परियोजना की खास बात? 

इस परियोजना की खास बात यह है कि नई थर्मल यूनिट के साथ बैटरी स्टोरेज सिस्टम भी लगाया जाएगा। इस तकनीक के जरिए अतिरिक्त बिजली को स्टोर किया जा सकेगा और जरूरत के समय, खासकर पीक आवर में इसका उपयोग किया जाएगा। बिहार में यह पहली बार होगा जब एनटीपीसी बैटरी स्टोरेज सिस्टम पर काम करेगी। अल्ट्रा सुपर क्रिटिकल तकनीक को आधुनिक और पर्यावरण के अनुकूल माना जाता है। इस तकनीक से बिजली उत्पादन में सामान्य यूनिटों की तुलना में 10 से 15 प्रतिशत कम कोयले की जरूरत पड़ती है। इससे कार्बन डाइऑक्साइड, सल्फर और नाइट्रोजन ऑक्साइड जैसी हानिकारक गैसों का उत्सर्जन भी कम होता है। साथ ही पानी की खपत में भी कमी आती है।

एनटीपीसी की छह थर्मल पावर यूनिट  हैं संचालित

जानकारी के अनुसार भविष्य में कहलगांव और कांटी स्थित थर्मल पावर स्टेशनों में भी 800 मेगावाट क्षमता की नई अल्ट्रा सुपर क्रिटिकल यूनिट लगाने की संभावना है। हालांकि इन दोनों परियोजनाओं की फिजिबिलिटी रिपोर्ट पर अभी काम शुरू नहीं हुआ है। कहलगांव में तीसरे चरण के तहत नई यूनिट के लिए साइट सर्वे का काम पूरा हो चुका है और वहां भी पर्याप्त जमीन उपलब्ध है। वर्तमान में बिहार में एनटीपीसी की छह थर्मल पावर यूनिट संचालित हैं। ये यूनिट बाढ़, औरंगाबाद, बरौनी, कांटी और कहलगांव में स्थित हैं। इनकी कुल वाणिज्यिक उत्पादन क्षमता करीब 9,500 मेगावाट है। नई परियोजना के शुरू होने से राज्य की बिजली उत्पादन क्षमता और मजबूत होगी। साथ ही आधुनिक तकनीक के इस्तेमाल से पर्यावरण संरक्षण और ऊर्जा दक्षता को भी बढ़ावा मिलेगा।

Also read: सहारनपुर की बेटी साहिबा खान बनीं SDM, BPSC में 35वीं रैंक हासिल कर बढ़ाया जिले का मान

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Uttrakhand News:राज्यपाल ने किया ‘मुक्त ज्ञान कोष’ का लोकार्पण, विद्यार्थियों तक गुणवत्तापूर्ण ज्ञान पहुंचाने की पहल

Uttrakhand News: राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने मंगलवार को लोक भवन में उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय द्वारा विकसित “मुक्त ज्ञान कोष” का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. नवीन चन्द्र लोहनी एवं पूरी टीम को इस महत्वपूर्ण पहल के लिए बधाई दी।

Haryana News: जिन गांवों में योगशालाएं नहीं, वहां तालाबों के आसपास बनेंगी योगशाला और ओपन जिम, सीएम सैनी ने किया ऐलान

Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने निर्देश दिए कि प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में बने तालाबों को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के साथ-साथ इनके रखरखाव पर भी विशेष ध्यान दिया जाए। किसी भी तालाब में गंदा पानी सीधे न जाए, इसके लिए पानी को वैज्ञानिक तरीके से ट्रीट करने के बाद ही तालाब में पहुंचाने की व्यवस्था की जाए। मुख्यमंत्री मंगलवार को हरियाणा सिविल सचिवालय में हरियाणा पॉन्ड एंड वेस्ट वाटर मैनेजमेंट अथॉरिटी की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।

Uttarakhand News: CM धामी ने सशक्त बहना उत्सव में स्वयं सहायता समूहों के उत्पाद खरीदे, वोकल फॉर लोकल’ का किया आह्वान

CM Dhami: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को सचिवालय में सशक्त बहना उत्सव के अंतर्गत स्वयं सहायता समूहों द्वारा लगाए गए स्टालों से विभिन्न स्थानीय उत्पादों की खरीदारी की। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर प्रदेशवासियों से आगामी त्योहारों में स्थानीय उत्पादों को प्राथमिकता देने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘वोकल फॉर लोकल’ के संकल्प को आगे बढ़ाने में सहभागी बनने का आह्वान किया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast