Search KhabarFast

Press ESC to close

UPI से लेकर स्वास्थ्य, शिक्षा और डिफेंस तक... जानें भारत-सेशेल्स के बीच 19 बड़े समझौते क्या-क्या हुए

UPI से लेकर स्वास्थ्य, शिक्षा और डिफेंस तक... जानें भारत-सेशेल्स के बीच 19 बड़े समझौते क्या-क्या हुए

Agreement Bewteen India-Seychelles:भारत और सेशेल्स ने अपने द्विपक्षीय संबंधों को नया आयाम देते हुए रक्षा, अंतरिक्ष, स्वास्थ्य, समुद्री सुरक्षा, डिजिटल भुगतान,शिक्षा और विकास जैसे 19 अहम समझौते हुए हैं। पीएम मोदी और सेशेल्स के राष्ट्रपति पैट्रिक हर्मिनी के बीच हुई वार्ता के बाद समझौतों का ऐलान किया गया। पीएम मोदी की यह तीन दिवसीय सेशेल्स यात्रा दोनों देशों के राजनयिक संबंधों के 50 वर्ष पूरे होने के मौके पर हो रही है।

भारत ने हिंद महासागर क्षेत्र में सेशेल्स की सुरक्षा घेरा को मजबूत करने के लिए बड़े ऐलान किए हैं।  इस दौरान भारत ने सेशेल्स को ‘मेड इन इंडिया’ फास्ट पेट्रोल वेसल भेंट किया। साथ ही सेशेल्स डिफेंस फोर्स को 10 यूटिलिटी वाहन और पांच लेजर रेडियल क्लास नौकाएं भी दी गई। साथ ही तटरक्षक बल के जहाज PS Zoroaster का रिफिट पूरा किया गया और डोर्नियर विमान को आधुनिक ग्लास कॉकपिट तकनीक से लैस किया गया।

UPI, अंतरिक्ष और आर्थिक साझेदारी

भारत और सेशेल्स ने तकनीक और आर्थिक सहयोग को बढ़ाने के लिए हामी भरी है। दोनों देशों के बीच UPI आधारित डिजिटल भुगतान सेवाएं शुरू करने के लिए NPCI इंटरनेशनल और सेशेल्स के केंद्रीय बैंक के बीच समझौता हुआ।  इसके अलावा शांतिपूर्ण अंतरिक्ष उपयोग में सहयोग बढ़ाने पर समझौता हुआ। एक्सपोर्ट-इंपोर्ट बैंक ऑफ इंडिया के साथ अम्ब्रेला लाइन ऑफ क्रेडिट के बीच भी सहमति बनी है। जिससे विकास परियोजनाओं को वित्तीय मदद मिलेगी।  

Also read: इस दिन दफनाए जाएंगे अयातुल्लाह खामेनेई, जनाजे में 2 करोड़ लोगों के जुटने की उम्मीद

स्वास्थ्य, शिक्षा और विकास परियोजनाओं को बढ़ावा

इसके अलावा दोनों देशों ने स्वास्थ्य और मानव संसाधन विकास के क्षेत्र में भी कई अहम फैसले लिए हैं। नए सेशेल्स नेशनल हॉस्पिटल की तैयारियों के लिए सहमति बनी है। जबकि जन औषधि योजना के तहत सस्ती और गुणवत्तापूर्ण भारतीय दवाएं उपलब्ध कराने पर भी समझौता हुआ है। इसके साथ ही प्रोफेशनल एंड टेक्निकल एजुकेशन सेंटर का वर्चुअल उद्घाटन किया गया। कृषि अनुसंधान, राजनयिक प्रशिक्षण और समुद्री कर्मियों के प्रशिक्षण जैसे क्षेत्रों में भी सहयोग बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Pakistan Air Strike: अफगानिस्तान के कई इलाकों में पाकिस्तानी लड़ाकू विमानों का हमला, 3 की मौत

Pakistan Air Strike: पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के कई इलाकों में एयर स्ट्राइक की। रिपोर्टों के मुताबिक, पाकिस्तान के हवाई हमले तीन लोगों की मौत होने की जानकारी सामने आई है। इन घटनाओं के बाद दोनों देशों के बीच तनाव और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। हमलों से प्रभावित इलाकों में स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

Fuel Crisis: अब इस देश में गहराया तेल संकट, 9 में से 1 पेट्रोल पंप पर ईंधन की कमी

मिडिल ईस्ट में जारी तनाव और तेल की सप्लाई में आ रही रुकावट का असर अब यूरोप में भी दिखाई देने लगा है। फ्रांस में ईंधन संकट बढ़ता जा रहा है। देश में डीजल की कीमत रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है।

कुनार-पक्तिका हमलों पर अफगानिस्तान का पारा हाई, पाकिस्तान को मुंह तोड़ जवाब देने की खाई कसम

Afghanistan on Pakistan Air Strikes: अफगानिस्तान ने सोमवार को कुनार और पक्तिका प्रांतों में पाकिस्तानी हवाई हमलों का 'उचित जवाब' देने की चेतावनी दी है। सरकारी प्रवक्ता ज़बिहुल्लाह मुजाहिद ने पाकिस्तानी सेना पर नागरिक क्षेत्रों को निशाना बनाने का आरोप लगाया और इन हमलों को अफगानिस्तान के खिलाफ अपराधों को दोहराने का आरोप भी लगाया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast