Search KhabarFast

Press ESC to close

UP News: मुहर्रम पर बोले सीएम योगी, 'अब यूपी में दंगे नहीं, शांति से निकलते हैं जुलूस'

UP News: मुहर्रम पर बोले सीएम योगी, 'अब यूपी में दंगे नहीं, शांति से निकलते हैं जुलूस'

UP News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि राज्य में अब मुहर्रम का त्योहार पूरी तरह शांति और कानून-व्यवस्था के साथ मनाया जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि पहले मुहर्रम के दौरान कई जगह उपद्रव और दंगे होते थे, लेकिन अब स्थिति पूरी तरह बदल चुकी है। मुख्यमंत्री हाथरस में 548 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास कार्यक्रम में लोगों को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश में बेहतर कानून-व्यवस्था के कारण विकास कार्य तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। उनका कहना था कि जहां सुरक्षा का माहौल होता है, वहीं विकास और निवेश भी बढ़ता है।

नौ वर्षों में प्रदेश में दंगा की घटनाओं में कमी- सीएम योगी 

सीएम योगी ने कहा कि वर्ष 2017 से पहले उत्तर प्रदेश के कई जिलों में दंगे और कर्फ्यू जैसी घटनाएं आम थीं। उन्होंने कहा कि उस समय लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। व्यापार प्रभावित होता था और युवाओं के रोजगार पर भी असर पड़ता था। लेकिन पिछले नौ वर्षों में प्रदेश में दंगा, कर्फ्यू और गुंडागर्दी की घटनाओं में बड़ी कमी आई है। मुख्यमंत्री ने मुहर्रम के जुलूसों का जिक्र करते हुए कहा कि पहले तलवारबाजी, सड़क पर उपद्रव और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने जैसी घटनाएं सामने आती थीं। उन्होंने कहा कि अब सरकार ने ऐसी व्यवस्था बनाई है, जिससे सभी जुलूस शांतिपूर्ण तरीके से निकाले जा रहे हैं।

लोगों से की ये अपील 

उन्होंने यह भी कहा कि ताजिया के आकार को लेकर भी प्रशासन ने संतुलित व्यवस्था बनाई है। अब किसी गरीब का घर, छज्जा या अन्य निर्माण नहीं हटाया जाता। साथ ही हाईटेंशन बिजली लाइनों को भी नुकसान नहीं पहुंचता। उन्होंने लोगों से सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील की। सीएम योगी ने बताया कि इस बार पूरे उत्तर प्रदेश में करीब 12 हजार मुहर्रम जुलूस निकाले गए। इसके बावजूद कहीं भी दंगा, उपद्रव या कर्फ्यू जैसी स्थिति नहीं बनी। उन्होंने कहा कि सभी समुदायों के सहयोग और प्रशासन की सतर्कता से त्योहार शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।

क्या है सरकार का उद्देश्य?

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का उद्देश्य हर त्योहार को शांति और सौहार्द के साथ संपन्न कराना है। उन्होंने कहा कि जब प्रदेश में कानून-व्यवस्था मजबूत होती है, तभी विकास, निवेश और लोगों का भरोसा भी बढ़ता है। उन्होंने प्रदेशवासियों से आपसी भाईचारा बनाए रखने और शांति के साथ सभी पर्व मनाने की अपील की।

Also read: 'कोई भी दोषी सजा से नहीं बचेगा...', राम मंदिर चंदा गबन मामले पर विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह का बयान

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Uttrakhand News:सीएम धामी ने पांच वर्षों की उपलब्धियों पर आधारित एल्बम गीत का किया विमोचन, विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास

Uttrakhand News:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में पंचवटी फिल्म्स प्रोडक्शन एवं आदर्श औद्योगिक स्वायत्त सहकारिता (आदर्श संस्था) द्वारा मुख्यमंत्री के पांच वर्षों के कार्यकाल की उपलब्धियों पर आधारित विशेष एल्बम गीत का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने एल्बम से जुड़े निर्माता-निर्देशक, गीतकार, संगीतकार, गायक एवं अन्य कलाकारों के साथ ही आदर्श संस्था के पदाधिकारियों को इस प्रयास के लिए

Uttrakhand News:सीएम धामी को प्रदेशभर से आई बहनों ने बांधा रक्षा सूत्र,मुख्यमंत्री ने रक्षाबंधन की दी शुभकामनाएं

Uttrakhand News:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को बुधवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में प्रदेशभर से आई बहनों ने रक्षा सूत्र बांधा तथा उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। मुख्यमंत्री ने बहनों का आत्मीयता से स्वागत करते हुए उनका आभार व्यक्त किया और सभी प्रदेशवासियों को रक्षा बन्धन की शुभकामनाएं दीं।

Uttrakhand News:सीएसडी कैंटीन की बहनों ने मंत्री गणेश जोशी को बांधा रक्षा सूत्र, वेतन बढ़ोतरी का दिया भरोसा

Uttrakhand News:कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने बुधवार को गढ़ी कैंट स्थित सीएसडी कैंटीन पहुंचकर वहां कार्यरत बहनों से मुलाकात की। इस दौरान कैंटीन में कार्यरत बहनों ने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर उनके दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast