Tata EV discount: अगर आप इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो ये आपके लिए सुनहरा मौका है। Tata Passenger Electric Mobility ने नवंबर 2026 के लिए अपनी सभी EV पर बंपर ऑफर्स का ऐलान कर दिया है। कंपनी की सबसे स्टाइलिश कूपे-SUV Curvv EV पर सबसे ज्यादा 3.35 लाख रुपये तक की छूट मिल रही है। इसके अलावा Harrier EV पर 2.75 लाख और Tiago EV, Punch EV पर 1.45 लाख रुपये तक की बचत का मौका है।
Curvv EV पर क्यों है सबसे बड़ा ऑफर?
कंपनी Curvv EV के Creative और X को छोड़कर सभी वेरिएंट्स पर 3 लाख का ग्रीन बोनस और 35 हजार का स्क्रैपेज बोनस दे रही है। इसी बीच टाटा ने नई Curvv EV Series X भी लॉन्च की है जिसकी कीमत 16.99 लाख से शुरू होती है।नई सीरीज में 55kWh बैटरी के साथ 502km की रेंज, पैनोरमिक सनरूफ, Level-2 ADAS, JBL साउंड सिस्टम और 15 साल की बैटरी वारंटी जैसे प्रीमियम फीचर्स मिल रहे हैं।
Also read: 4.98 लाख वाली Maruti कार पर 64 हजार का धमाका! माइलेज 33KM, Swift से ज्यादा बिक रही ये गाड़ी
6.99 लाख में Tata Tiago EV
छोटी फैमिली कार की तलाश में हैं तो Tiago EV पर 1.45 लाख की छूट के बाद इसकी शुरुआती कीमत सिर्फ 6.99 लाख रुपये रह गई है। Battery-as-a-Service स्कीम में तो ये सिर्फ 4.69 लाख में मिल रही है।नई Tiago EV अब 6 एयरबैग, 360-डिग्री कैमरा और 10.25-इंच टचस्क्रीन जैसे लग्जरी फीचर्स से लैस है।कंपनी का कहना है कि ये ऑफर्स नवंबर महीने तक ही वैध हैं और इसमें ग्रीन बोनस, एक्सचेंज और लॉयल्टी बेनिफिट शामिल हैं।