WhatsApp ने भारत में यूजर्स के लिए बिल पेमेंट की सुविधा शुरू कर दी है। अब लोगों को बिजली, गैस, पानी या दूसरे बिल जमा करने के लिए अलग-अलग पेमेंट ऐप खोलने की जरूरत नहीं होगी। यूजर्स WhatsApp के अंदर ही कई तरह के यूटिलिटी और फाइनेंशियल बिल का भुगतान कर सकेंगे। यह सुविधा Android और iPhone दोनों यूजर्स के लिए धीरे-धीरे जारी की जा रही है। WhatsApp की यह नई सुविधा Bharat Connect नेटवर्क के जरिए काम करती है। Bharat Connect को पहले Bharat Bill Payment System के नाम से जाना जाता था। इसके नेटवर्क में देशभर के 22,700 से ज्यादा बिलर्स शामिल हैं। यूजर्स करीब 30 अलग-अलग कैटेगरी के बिल का भुगतान कर सकते हैं।
बिजली से लेकर लोन तक भर सकेंगे
WhatsApp के जरिए बिजली, गैस और पानी के बिल के अलावा FASTag, इंश्योरेंस, क्रेडिट कार्ड और लोन की किस्त जैसे पेमेंट भी किए जा सकेंगे। यानी रोजमर्रा के कई जरूरी भुगतान अब एक ही ऐप से करना संभव होगा।
WhatsApp पर बिल कैसे भरें?
बिल का भुगतान करने के लिए WhatsApp की होम स्क्रीन पर दिए गए रुपये के आइकन पर टैप करना होगा। इसके बाद बिल की कैटेगरी और सर्विस प्रोवाइडर को चुनें। फिर संबंधित अकाउंट या कस्टमर डिटेल दर्ज करें और बिल की जानकारी कन्फर्म करके पेमेंट कर दें।
UPI और कार्ड से कर सकेंगे भुगतान
यूजर्स बिल का भुगतान UPI, डेबिट कार्ड या क्रेडिट कार्ड के जरिए कर सकते हैं। एक बार किसी बिलर को सेटअप करने के बाद वह Payments Home स्क्रीन पर सेव रहेगा। इससे अगली बार उसी बिल का भुगतान करना और आसान हो जाएगा।
एक ही बिलर के कई अकाउंट कर सकेंगे मैनेज
WhatsApp यूजर्स को एक ही बिलर के कई अकाउंट जोड़ने की सुविधा भी देगा। इसका फायदा उन लोगों को होगा, जिन्हें अपने घर के अलावा परिवार के दूसरे सदस्यों या अलग-अलग घरों के बिल भी संभालने पड़ते हैं।
PhonePe और Google Pay को मिलेगी टक्कर
WhatsApp पिछले कुछ समय से भारत में सिर्फ मैसेजिंग ऐप तक सीमित नहीं रहना चाहता। कंपनी ने मोबाइल रिचार्ज, कई शहरों में मेट्रो टिकट और सरकारी सेवाओं के लिए चैटबॉट जैसी सुविधाएं भी जोड़ी हैं। अब बिल पेमेंट शुरू होने से WhatsApp की सीधी प्रतिस्पर्धा PhonePe और Google Pay जैसे प्लेटफॉर्म से बढ़ सकती है।
Also read: Skoda Octavia RS कार फिर हुई लॉन्च, कीमत 56.69 लाख रुपये; सिर्फ 50 यूनिट होंगी बिक्री