Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana News: हरियाणा के फतेहाबाद से रामदेवरा के लिए सीधी बस सेवा शुरु, देखें पूरा शेड्यूल

Haryana News: हरियाणा के फतेहाबाद से रामदेवरा के लिए सीधी बस सेवा शुरु, देखें पूरा शेड्यूल

Haryana News: हरियाणा रोडवेज ने फतेहाबाद से राजस्थान के प्रसिद्ध लोक देवता #बाबा #रामदेव जी के दर्शन के लिए रामदेवरा स्पेशल बस सेवा शुरू कर दी है। ये स्पेशल बस 04 सितंबर से 25 सितंबर तक चलेगी। अब अगर इसके किराए की बात करें तो हर यात्री को 610 रुपये खर्च करने होंगे। इससे इन जिलों के आसपास रहने वाले श्रद्धालुओं को सीधी बस सेवा की सुविधा मिलेगा।  

बता दें, 13 सितंबर से रामदेवरा में वार्षिक मेला शुरू होगा। जिसमें हर साल लाखों श्रद्धालु बाबा रामदेव जी के दर्शन करने के लिए यहां आते है। हालांकि, हरियाणा के फतेहाबाद से रामदेवरा तक सीधी बस उपलब्ध नहीं थी, जिस वजह से लोगों को दो बार बस बदलनी पड़ती थी। लेकिन हरियाणा रोडवेज ने श्रद्धालुओं को राहत देते हुए उन्हें इस समस्या से मुक्त कर दिया है। 

Also read: हरियाणा के मतदाताओं के लिए बड़ी खबर, वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने और सुधार का मौका, ये है पूरी प्रक्रिया

फतेहाबाद से रामदेवरा का शेड्यूल

फतेहाबाद से #रामदेवरा
वाया भट्टूकलां, नाथूसरी चौपटा, नोहर , बीकानेर 
फतेहाबाद से सुबह 7 बजे 
भट्टू से सुबह 7:30 बजे 
वापसी समय 
रामदेवरा से सुबह 6:30 बजे 
बीकानेर से सुबह 11 बजे

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला...पटवारियों के सेवा नियमों में संशोधन, वेतनमान और ट्रेनिंग को लेकर गजट नोटिफिकेशन जारी

हरियाणा सरकार ने पटवारियों की नियुक्ति, ट्रेनिंग और वेतन से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव किया है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने ‘हरियाणा राजस्व पटवारी (ग्रुप ग) सेवा नियम, 2011’ में संशोधन करते हुए 1 सितंबर 2026 को गजट नोटिफिकेशन जारी किया है।

हरियाणा के रेवाड़ी में दही-हांडी को लेकर विवाद, मंदिर में चलीं 4 गोलियां; आधी रात मची भगदड़

Rewari Firing: हरियाणा के रेवाड़ी के बोड़िया कमालपुर गांव में बड़े मंदिर में आधी रात हुई फायरिंग से दहशत फैल गई। गांव के युवकों में श्रीकृष्ण जन्माष्टीम पर दही-हंडी तोड़ने को लेकर विवाद हो गया, जिसके चलते गांव के युवक के साथ पड़ोसी गांव के युवकों ने एक के बाद एक चार राउंड हवाई फायरिंग कर दी, जिससे कार्यक्रम में भगदड़ मच गई। सूचना के बाद सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। मंदिर में शनिवार को होने वाले भंडारे को देखते हुए पुलिस तैनात कर दी गई।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast