SSC JE Recruitment 2026: अगर आप भी सरकारी नौकरी का सपना देख रहे है तो बहुत-ही जल्द आपका ये सपना सच हो सकता है। युवा वर्ग के लिए नौकरी का खजाना खुलने वाला है। दरअसल, कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने जूनियर इंजीनियर परीक्षा 2026 का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस नोटिफिकेशन के तहत जूनियर इंजीनियर और साइंटिफिक असिस्टेंट के लिए कुल 1,748 पदों को भरे जाने के लिए आवेदन मींगे गए हैं। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन रहेगी। ऐसे में इच्छुक और योग्य उम्मीदवार समय रहते SSC की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर इन पदों के लिए अप्लाई कर सकते है।
रजिस्ट्रेशन की तारीख
आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत - 02 सितंबर 2026
आवेदन प्रक्रिया की आखिरी तारीख - 23 सितंबर 2026 (रात 11 बजे तक)
ऑनलाइन शुल्क जमा करने की तारीख - 23 सितंबर 2026 (रात 11 बजे तक)
आवेदन में सुधार करने की तारीख - 28-30 सितंबर 2026 तक
इन विभागों के लिए निकल भर्ती
कुल पद - 1,748 पद
सेंट्रल पब्लिक वर्क्स डिपार्टमेंट (CPWD)
मिलिट्री इंजीनियर सर्विसेज (MES)
बॉर्डर रोड्स ऑर्गनाइज़ेशन (BRO)
इंडिया मेटियोरोलॉजिकल डिपार्टमेंट (IMD)
सेंट्रल वॉटर एंड पावर रिसर्च स्टेशन (CWC)
Also read: 7th Pay Commission से जुड़ा अपडेट...महंगाई भत्ते में 64% बढ़ोतरी तय! सरकारी कर्मचारियों की सैलरी में होगा बड़ा इजाफा, जानें कैसे
योग्यता पात्रता
शैक्षणिक योग्यता - उम्मीदवारों के पास उनके चुने गए पद के आधार पर सिविल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, मैकेनिकल इंजीनियरिंग, टेलीकॉम में डिग्री या डिप्लोमा होना जरूरी है।
आयु सीमा - न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए और अधिकतम आयु 30 वर्ष होनी चाहिए। इसके अलावा आरक्षण के आधार पर आयु सीमा में छुट भी दी जा सकती है।
उम्मीदवारों का चयन कैसे होगा?
उम्मीदवारों का चयन दो चरणों में होगा। पहले चरण में उम्मीदवारों को पेपर-I कंप्यूटर-बेस्ड टेस्ट (CBT) पास करना होगा। इसी के आधार पर चुने गए उम्मीदवार पेपर-II मेंं बैठ सकते हैं। इस पेपर में पास होने के बाद एक मेरिट जारी की जाएगी। जिसके बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन होगा।
आवेदन कैसे करें?
- सबसे पहले उम्मीदवार ssc.gov.in या mySSC ऐप या वेबसाइट पर जाकर अपना वन-टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) पूरा करें।
- इसके बाद अपनी आईडी लॉग इन करें और 'जूनियर इंजीनियर परीक्षा, 2026' के एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें।
- फॉर्म में पूछी गई सारी जानकारी भरें, अपने डॉक्यूमेंट, लाइव फोटो और साइन अपलोड करें।
- आखिरी में सारी जानकारी चेक और फीस भरकर फॉर्म को सबमिट करें और भरे हुए फॉर्म का प्र्ंट लेने न भूलें।