Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana Weather Alert: गुरुग्राम-रेवाड़ी समेत 11 जिलों में बारिश का अलर्ट, अगले 3 घंटे भारी बारिश की संभावना, लोगों से प्रशासन ने की ये अपील

Haryana Weather Alert: गुरुग्राम-रेवाड़ी समेत 11 जिलों में बारिश का अलर्ट, अगले 3 घंटे भारी बारिश की संभावना, लोगों से प्रशासन ने की ये अपील

Haryana Weather Update: हरियाणा में अगले 3 घंटे में एक बार फिर मौसम करवट लेने वाला है। मौसम विभाग के मुताबिक 5 सितंबर 2026 को दोपहर 1:35 बजे से अगले तीन घंटों के दौरान प्रदेश के 12 जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग के मुताबिक, अंबाला, पंचकूला, सोनीपत, रोहतक, भिवानी, चरखी दादरी, झज्जर, रेवाड़ी, गुरुग्राम, नूंह, फरीदाबाद और पलवल में कुछ स्थानों पर हवाओं के साथ गरज-चमक और हल्की बारिश हो सकती है। इस दौरान कुछ एक स्थानों पर मध्यम बारिश भी होने की संभावना जताई गई है।

गुरुग्राम में भारी बारिश का अलर्ट

हरियाणा के गुरुग्राम में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक अगले 2 से 3 घंटे में गुरुग्राम क्षेत्र में भारी बारिश होगी। जिसके चलते जिला प्रशासन ने स्थानीय लोगों से ट्रैफिक में ना जाने, नीचले और जलभराव वालों इलाकों में ना जाने की अपील की है।

मौसम विभाग ने लोगों से की अपील

मौसम विभाग के अलर्ट को देखते हुए लोगों को बारिश और गरज-चमक के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी गई है। खासकर खुले क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को मौसम खराब होने पर सुरक्षित स्थान पर रहने की सलाह दी जाती है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

हरियाणा के मतदाताओं के लिए बड़ी खबर, वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने और सुधार का मौका, ये है पूरी प्रक्रिया

Haryana News: भारत निर्वाचन आयोग और मुख्य निर्वाचन अधिकारी, हरियाणा (Chief Electoral Officer, Haryana) द्वारा विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR 2026) अभियान के तहत दावे एवं आपत्तियां दर्ज कराने की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। अब प्रदेशवासी 30 सितंबर, 2026 तक वोटर लिस्ट में अपना नाम जुड़वाने, हटाने या किसी भी प्रकार का संशोधन करवाने के लिए आवेदन कर सकते हैं।

Uttarakhand News: भीमताल में आपदा का कहर, मंत्री राम सिंह कैड़ा ने प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए निर्देश

Uttarakhand News: उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने भीमताल विधानसभा क्षेत्र के धारी, पोखराड़, सलियाकोट, काफली, सुपी, बुरांशी समेत विभिन्न आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर नुकसान का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने क्षतिग्रस्त सड़क मार्गों, मकानों, पेयजल लाइनों और अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast