Search KhabarFast

Press ESC to close

'प्रदर्शन में शामिल अपराधियों को राहत नहीं...'नीट मामले में सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट की दो टूक

'प्रदर्शन में शामिल अपराधियों को राहत नहीं...'नीट मामले में सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट की दो टूक

Supreme Court Hearing On NEET Case:नीट पेपर लीक के खिलाफ जंतर-मंतर पर हुए विरोध-प्रदर्शन के दौरान छात्रों पर हुई पुलिस कार्रवाई के विरोध से जुड़ी याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हई। सुनवाई को दौरान सीजेआई सूर्यकांत ने दो टूक जवाब दिया कि न तो पुलिस की ज्यादती को बर्दाश्त किया जाएगा और प्रदर्शन में शामिल आपराधिक तत्वों को।

उन्होंने कहा कि गहलफहमी नहीं होनी चाहिए कि ज्यादती करने वाले पुलिस अधिकारी को नहीं छोड़ा जाएगा। साथ ही प्रदर्शनकारियों के बीच असमाजिक तत्व को भी राहत नहीं दी जाएगी।

सीजेआई की बेंच कर रही सुनवाई

वहीं, सुनवाई के दौरान सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट में दलील रखते हुए कहा कि सरकार छात्रों के खिलाफ को कार्रवाई नहीं करना चाहती और इसके लिए जरूरी कदम उठाए जाएंगे। हालांकि, उन्होंने कहा कि प्रदर्शनकारियों के बीच शामिल अपराधियों को राहत नहीं दी जा सकती। उन्होंने कहा कि हमने याचिकाकर्ताओं से भी बात की है। वहीं, सीजेआई सूर्यकांत ने सरकार से दिल्ली और दूसरे राज्यों में छात्रों पर दर्ज एफआईआर का पूरा ब्योरा लेने को कहा है।  

Also read: ‘FriendShip Day’ पर दिखा राहुल गांधी का Gen Z स्टाइल, युवाओं को दिया खास मैसेज; कोरियन फिंगर हार्ट ने खींचा सबका ध्यान

प्रदर्शन के दौरान हुई थी भिड़ंत

बता दें कि कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध-प्रदर्शन में 20 जुलाई को भारी संख्या में लोग पहुंचे थे। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने संसद की तरफ मार्च कर दिया था। जिसके बाद पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को संसद कूच करने से रोका दिया। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारी में भिड़ंत हो गई थी। पुलिस ने भीड़ को काबू करने के लिए वॉटर कैनन का इस्तेमाल किया था। आंसू गैस के गोले भी छोड़ गए थे। वहीं, इस दौरान पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज भी किया था। जिसके खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की गई है।      

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Delhi News: 15 अगस्त से पहले दिल्ली में हाई अलर्ट, लाल किला समेत कई जगहों पर धमाकों की चेतावनी

Delhi News: देश की राजधानी दिल्ली में 15 अगस्त से पहले सुरक्षा व्यवस्था के बीच उस समय हड़कंप मच गया, जब दिल्ली नगर निगम (MCD) के मेयर कार्यालय को एक धमकी भरा ईमेल प्राप्त हुआ। ईमेल में दावा किया गया कि स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल किला समेत दिल्ली के कई प्रमुख स्थानों पर धमाके किए जाएंगे। धमकी मिलने के बाद मेयर कार्यालय ने तुरंत इसकी सूचना दिल्ली पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों को दी।

केरलम में बाढ़-बारिश ने मचाई भारी तबाही, अब तक 15 की मौत; अंतिम संस्कार के लिए मिलेगा सहायता पैकेज - CM सतीशान

Keralam Floods: केरलम में भारी बारिश के कारण आई बाढ़ और भूस्खलन से मरने वालों की संख्या बढ़कर 15 हो गई है, जबकि सात लोग अभी भी लापता हैं। मुख्यमंत्री वी.डी. सतीशान ने सोमवार को यह जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने बारिश से संबंधित घटनाओं में मृतकों के अंतिम संस्कार के लिए 10,000 रुपये की राशि की घोषणा की और कृषि विभाग को कृषि भूमि को हुए नुकसान के मुआवजे को

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast