Search KhabarFast

Press ESC to close

नाइजीरिया में नाव पलटने से मातम, अंतिम संस्कार में जा रहे 24 लोगों की डूबकर मौत, मचा हड़कंप

नाइजीरिया में नाव पलटने से मातम, अंतिम संस्कार में जा रहे 24 लोगों की डूबकर मौत,  मचा हड़कंप

Nigeria Boat Accident: दक्षिणी नाइजीरिया में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। अंतिम संस्कार में जा रहे लोगों से भरी एक नाव पलट गई, जिसमें कम से कम 24 लोगों की मौत हो गई। नाइजीरिया की नेशनल इमरजेंसी मैनेजमेंट एजेंसी के प्रवक्ता मंजो एजेकी ने बताया कि यह हादसा शुक्रवार को दक्षिणी क्षेत्र के बायेल्सा राज्य में हुआ। नाव यात्रियों को एक समुदाय से दूसरे समुदाय में अंतिम संस्कार के लिए ले जा रही थी, लेकिन रास्ते में ही डूब गई।

24 लोगों को बचाया गया, सर्च ऑपरेशन जारी

मंजो एजेकी के मुताबिक, सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन अभी भी जारी है, लेकिन यह नहीं बताया गया है कि कितने लोग लापता हैं। पुलिस प्रवक्ता मूसा मोहम्मद ने बताया कि 24 लोगों को बचा लिया गया है, जिन्हें मेडिकल मदद दी गई है। अधिकारियों ने यह नहीं बताया है कि नाव पर कुल कितने यात्री सवार थे।

नाव चालक हादसे के बाद हुआ फरार

मूसा मोहम्मद ने बताया कि शुरुआती रिपोर्ट से पता चलता है कि नाव में कोई तकनीकी खराबी आ गई थी। यात्रियों ने नाव चालक से इसे किनारे की तरफ ले जाने के लिए कहा, लेकिन उसने ऐसा करने से इनकार कर दिया। बताया जा रहा है कि हादसे के बाद नाव चालक मौके से भाग गया, जबकि नाव के मैनेजर को पकड़ लिया गया है।

सरकार ने की सुरक्षा नियमों के पालन की अपील

वहीं, बायेल्सा राज्य सरकार ने इस हादसे पर दुख जताते हुए नाव संचालकों और यात्रियों से सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील की है। एक बयान में बायेल्सा की सूचना आयुक्त एबियुवो कोकू-ओबियाई ने कहा, 'तेज रफ्तार, ओवरलोडिंग, लापरवाही और बिना लाइफ जैकेट के यात्रा करना बंद होना चाहिए। कोई भी यात्रा किसी की जान से ज्यादा कीमती नहीं है।

Also read: ऑपरेशन सिंदूर: चीन-पाकिस्तान की मिलीभगत का पर्दाफाश, अमेरिकी रिपोर्ट में चौंकाने वाले दावे

पहले भी हो चुके हैं ऐसे हादसे

गौरतलब है कि सुरक्षा नियमों को सख्ती से लागू न किए जाने की वजह से नाइजीरिया में कभी-कभी ऐसी खराब नावें भी चलती हैं, जिनमें लाइफ जैकेट तक नहीं होते। इससे पहले भी कई बार ऐसे हादसे हो चुके हैं।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

AI कंपनियों की चमक पड़ी फीकी! अमेरिकी शेयर मार्केट में भारी गिरावट, लाखों करोड़ रुपए स्वाहा

US Share Market Crashesh:अमेरिका के शेयर बाजार में AI कंपनियों को लेकर निवेशकों की चिंता बढ़ गई है। टेक कंपनियों के शेयरों में भारी गिरावट से बाजार में उथल-पुथल मच गई है।AI सेक्टर में लगातार हो रहे भारी निवेश और कंपनियों के ऊंचे वैल्यूएशन पर अब सवाल उठने लगे हैं। निवेशकों को डर है कि कहीं AI को लेकर बना बाजार का बुलबुला अब फूटने तो नहीं लगा है।

ऑपरेशन सिंदूर: चीन-पाकिस्तान की मिलीभगत का पर्दाफाश, अमेरिकी रिपोर्ट में चौंकाने वाले दावे

China helped Pakistan: ऑपरेशन सिंदूर के समय चीन ने पाकिस्तान की मदद क्यों की थी? क्या इसके पीछे सिर्फ दोनों की दोस्ती थी या कोई बड़ा प्लान था? इस सवाल का जवाब अब अमेरिकी कांग्रेस के एक पैनल की नई रिपोर्ट में मिला है। रिपोर्ट का कहना है कि चीन ने पाकिस्तान की मदद करके भारत की बढ़ती ताकत पर ब्रेक लगाने की कोशिश की थी।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast