Search KhabarFast

Press ESC to close

Bihar News:बिहार को ₹34 हजार करोड़ की सौगात, पीएम मोदी ने किया 'नीतीश सेतु' का उद्घाटन; सीएम सम्राट ने जताया आभार

Bihar News:बिहार को ₹34 हजार करोड़ की सौगात, पीएम मोदी ने किया 'नीतीश सेतु' का उद्घाटन; सीएम सम्राट ने जताया आभार

Bihar News:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को बिहार को करीब 34,000 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात दी। वैशाली में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उन्होंने 5,571.69 करोड़ रुपये की लागत से बने 19.36 किलोमीटर लंबे कच्ची दरगाह-बिदुपुर छह लेन पुल 'नीतीश सेतु' का लोकार्पण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बिहार के विकास में केंद्र सरकार के सहयोग और प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन के लिए उनका आभार व्यक्त किया।

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि 'नीतीश सेतु' बिहार की विकास यात्रा का महत्वपूर्ण पड़ाव है। यह पुल पटना के कच्ची दरगाह को वैशाली के बिदुपुर से जोड़ता है। इसके शुरू होने से गंगा के दोनों किनारों के बीच आवागमन आसान होगा। साथ ही महात्मा गांधी सेतु और जेपी सेतु पर यातायात का दबाव कम होने की उम्मीद है। राघोपुर दियारा क्षेत्र के लोगों को भी इससे विशेष लाभ मिलेगा।

सड़क, बिजली और शहरी विकास की परियोजनाओं की सौगात

प्रधानमंत्री ने करीब 34 हजार करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इनमें बक्सर ताप विद्युत परियोजना की 660 मेगावाट क्षमता वाली यूनिट-2, बिजली वितरण व्यवस्था को मजबूत करने के कार्य, फुलवरिया बांध में फ्लोटिंग सोलर परियोजना और कहलगांव में सीवरेज परियोजना शामिल हैं। इसके अलावा साहेबगंज-अरेराज-बेतिया खंड में एनएच-139 डब्ल्यू के चार लेन निर्माण, पीरपैंती सुपर थर्मल पावर परियोजना की विद्युत निकासी योजना, विभिन्न शहरों में सीवरेज और जलापूर्ति योजनाओं तथा आईआईटी पटना के रिसर्च पार्क और छात्रावास निर्माण की आधारशिला रखी गई। कार्यक्रम में 100 पीएम-ई-बसों को हरी झंडी दिखाई गई। वहीं, प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत 26,900 से अधिक लाभार्थियों को घरों में प्रवेश कराया गया।

बिहार में औद्योगिक विकास और रोजगार पर जोर

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि राज्य में औद्योगिक विकास और रोजगार सृजन सरकार की प्राथमिकता है। इसके लिए इलेक्ट्रॉनिक पार्क और फूड पार्क स्थापित किए जाएंगे। शिक्षा के क्षेत्र में स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के माध्यम से विद्यार्थियों को सहायता दी जा रही है। जननायक कर्पूरी ठाकुर के नाम पर कौशल विश्वविद्यालय स्थापित करने की भी योजना है। उन्होंने बताया कि 'सरस्वती विद्या निकेतन' के तहत 700 मॉडल स्कूल खोले गए हैं और 4.5 लाख विद्यार्थियों को इससे जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। 'विद्या साथी ऐप' के माध्यम से विद्यार्थियों को 24 घंटे ऑनलाइन शिक्षकों की सुविधा उपलब्ध कराने की योजना भी है।

छठ पर 15 हजार विशेष ट्रेनों के संचालन के लिए जताया आभार

मुख्यमंत्री ने छठ महापर्व के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए 15 हजार विशेष ट्रेनों के संचालन और रेलवे स्टेशनों तथा एयरपोर्ट पर छठ गीतों की व्यवस्था के लिए प्रधानमंत्री का विशेष आभार जताया।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के लिए 'सहयोग कार्यक्रम' शुरू किया है। इसके तहत समस्याओं के समाधान के लिए 30 दिनों की समय-सीमा तय की गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार के सहयोग से बिहार में सड़क, ऊर्जा, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, उद्योग और रोजगार के क्षेत्र में विकास कार्यों को गति मिल रही है। उन्होंने विकसित बिहार के संकल्प को पूरा करने के लिए राज्य सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई।
 

Also read: छठ पर CM सम्राट का बड़ा तोहफा!,देव सूर्य मंदिर को मिली नई पहचान, 14.78 करोड़ के विकास कार्यों का हुआ उद्घाटन

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

2027 में तीसरी बार भाजपा सरकार बनानी है, कार्यकर्ता अभी से जुट जाएं- बांसुरी स्वराज और अरविंद मेनन

Uttarakhand News: भाजपा की विस्तृत प्रदेश कार्यसमिति के तहत आयोजित प्रथम सत्र में संयुक्त मोर्चा और प्रकोष्ठ बैठक हुई। इसमें प्रदेश सह प्रभारी बांसुरी स्वराज और प्रदेश सह प्रभारी अरविंद मेनन ने हिस्सा लिया। उन्होंने पार्टी के सभी मोर्चों और प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों को संगठन की मजबूती, जनसंपर्क विस्तार और आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों को लेकर मार्गदर्शन दिया।

Uttarakhand News:गेस्ट फैकल्टी का मानदेय बढ़ाकर ₹57,700 करने की तैयारी, कैबिनेट में आएगा प्रस्ताव

Uttarakhand News:उत्तराखंड के राजकीय महाविद्यालयों और विश्वविद्यालय परिसरों में कार्यरत गेस्ट फैकल्टी के लिए राहत भरी खबर है। राज्य सरकार गेस्ट फैकल्टी का मासिक मानदेय बढ़ाकर 57,700 रुपये करने की तैयारी कर रही है। इसके लिए प्रस्ताव जल्द ही कैबिनेट बैठक में लाया जाएगा। उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने विभागीय अधिकारियों को यूजीसी के निर्धारित

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast