
New Zealand Parliament: न्यूजीलैंड की संसद में आज यानी गुरुवार को जोरदार बहस के साथ एक दिलचस्प सीन देखने को मिला। दरअसल, सबसे कम उम्र की माओरी सांसद हाना-रावहिती करियारीकी मैपी-क्लार्क ने सदन में स्वदेशी संधि विधेयक का विरोध कर विधेयक की एक कॉपी को फाड़ दी। इसी के साथ उन्होंने संसद में ही हाका नृत्य कर अपना विरोध दर्ज किया।
क्या है पूरा मामला?
बता दें, न्यूजीलैंड की सांसद सिद्धांत विधेयक पर मतदान करने के लिए संसद में इकट्ठा हुए थे। दरअसल 22 साल की माओरी सांसद हाना-रावहिती करियारीकी मैपी-क्लार्क ने सदन में स्वदेशी संधि विधेयक का विरोध कर विधेयक की एक कॉपी को फाड़ दी। इसी के साथ, उन्होंने सदन में पारंपरिक हाका नृत्य भी किया। देखते ही देखते उनके साथ संसद के अन्य सांसद भी इस विरोध में शामिल हो गए।
इस समय न्यूजीलैंड में संसद सत्र चल रहा है। जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि जैसी ही मैपी-क्लार्क ने संसद सत्र शुरु होते ही बोलना शुरू किया, उसी बीच. उन्होंने विधेयक की एक कॉपी फाड़ दी। जिसके बाद उन्होंने पारंपरिक माओरी नृत्य हाका करना शुरु कर दिया।
सत्र को किया स्थगित
इस हंगामें के कुछ देर बाह ही सदन में मौजूद अन्स सांसद भी मैपी-क्लार्क के इस विरोध में शामिल हो गए। जिसके कारण स्पीकर गेरी ब्राउनली ने सदन के सत्र को कुछ समय के लिए स्थगित कर दिया।
क्यों हो रहा विधेयक पर विवाद?
अब सबसे बड़ा सवाल ये है कि विवादास्पद संधि सिद्धांत विधेयक को लेकर विवाद क्यों हो रहा है? दरअसल, इस विधेयक को बहुत कम समर्थन मिला है। जिस वजह से इस विधेयक को पास करना मुश्किल है। आलोचकों का कहना है कि यह नस्लीय विवाद और संवैधानिक उथल-पुथल की धमकी देता है। जबकि इस विधेयक में हजारों न्यूजीलैंडवासी इस सप्ताह देश भर में यात्रा कर रहे हैं।
बता दें, 1840 की वेटांगी संधि में निर्धारित सिद्धांतों के तहत, जो सरकार और माओरी के बीच संबंधों को निर्देशित करते हैं। जनजातियों को ब्रिटिशों को शासन सौंपने के बदले में अपनी भूमि को बनाए रखने और अपने हितों की रक्षा करने के व्यापक अधिकारों का वादा किया गया था। बिल में ये साफ किया गया है कि वे अधिकार सभी न्यूजीलैंडवासियों पर लागू होने चाहिए।
कौन हैं हाना रावहिती?
22 साल की हाना रावहिती करियारीकी मैपी-क्लार्क न्यूजीलैंड की ते पाटी माओरी का प्रतिनिधित्व करती हैं। बता दें, हाना रावहिती साल 2023 के चुनाव में चुनी गईं थी। जिसके बाद उन्होंने संसद में पहली बार भाषण देते हुए पारंपरिक हाका डांस किया था।
Leave a comment