Search KhabarFast

Press ESC to close

सहारनपुर की बेटी साहिबा खान बनीं SDM, BPSC में 35वीं रैंक हासिल कर बढ़ाया जिले का मान

सहारनपुर की बेटी साहिबा खान बनीं SDM, BPSC में 35वीं रैंक हासिल कर बढ़ाया जिले का मान

Women Success Story: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के बेहट क्षेत्र के छोटे से गांव पिठौरी की बेटी साहिबा खान ने अपनी मेहनत और लगन के दम पर बड़ी सफलता हासिल की है। बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की सिविल सेवा परीक्षा में 35वीं रैंक प्राप्त कर उन्होंने उपजिलाधिकारी (SDM) का पद हासिल किया है। साहिबा की इस उपलब्धि से परिवार, गांव और पूरे जिले में खुशी का माहौल है।

बेटियों के लिए एक नई प्रेरणा 

जैसे ही साहिबा के चयन की खबर गांव पहुंची, उनके घर पर बधाई देने वालों का तांता लग गया। ग्रामीणों, रिश्तेदारों और शुभचिंतकों ने मिठाई बांटकर अपनी खुशी जाहिर की। गांव के लोगों का कहना है कि साहिबा की सफलता क्षेत्र की बेटियों के लिए एक नई प्रेरणा है। साहिबा के पिता खालिद अली खान भारतीय वायुसेना से सेवानिवृत्त अधिकारी हैं। उन्होंने बेटी की सफलता पर गर्व व्यक्त करते हुए कहा कि यह केवल साहिबा की मेहनत का परिणाम नहीं, बल्कि पूरे परिवार के सहयोग और दुआओं का नतीजा है। उन्होंने बताया कि साहिबा बचपन से ही पढ़ाई में बेहद होनहार रही हैं और दूसरी कक्षा से लगातार अपनी कक्षा में अव्वल आती रही हैं।

क्या है उनकी सफलता का कारण 

परिवार के अनुसार, साहिबा की मां ने बच्चों की शिक्षा और अच्छे संस्कारों पर विशेष ध्यान दिया। साहिबा ने हमेशा पढ़ाई को प्राथमिकता दी और मोबाइल फोन तथा अन्य अनावश्यक चीजों से दूरी बनाए रखी। यही अनुशासन उनकी सफलता की सबसे बड़ी ताकत बना। पिता ने बताया कि परीक्षा की तैयारी के दौरान साहिबा रोजाना 16 से 18 घंटे तक पढ़ाई करती थीं। कई बार देर रात तक जागकर पढ़ाई करना उनकी दिनचर्या का हिस्सा था। उन्होंने कहा कि जब भी रात में उनकी आंख खुलती, साहिबा किताबों के बीच पढ़ाई करती नजर आती थीं।

मामा का रहा अहम योगदान

साहिबा की सफलता में उनके मामा का भी अहम योगदान रहा। सहारनपुर में उनके कोचिंग संस्थान में ही साहिबा ने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी की। मामा ने उन्हें पढ़ाई के साथ-साथ परीक्षा की सही रणनीति बनाने में भी मार्गदर्शन दिया। साहिबा की छोटी बहन उमामाह खान भी शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर चुकी हैं। उन्होंने अलीगढ़ से एमटेक में टॉप किया है और वर्तमान में नोएडा की एक बहुराष्ट्रीय कंपनी में कार्यरत हैं।

साहिबा को मिला पति का सपोर्ट

साहिबा की शादी हो चुकी है। उनके पति मोहम्मद ताबीज हसन 2024 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं और वर्तमान में हैदराबाद में प्रशिक्षण ले रहे हैं। परिवार का कहना है कि ससुराल पक्ष ने भी उन्हें हर कदम पर प्रोत्साहित किया। साहिबा की सफलता यह साबित करती है कि मेहनत, परिवार का सहयोग और मजबूत इरादों के बल पर किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। उनकी कहानी आज हजारों बेटियों के लिए प्रेरणा बन गई है।

Also read: NEET UG री-एग्जाम में भी नहीं रुका फर्जीवाड़ा, सॉल्वर गैंग और बायोमेट्रिक स्टाफ का पर्दाफाश; बिहार से 24 गिरफ्तारी

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Uttrakhand News:राज्यपाल ने किया ‘मुक्त ज्ञान कोष’ का लोकार्पण, विद्यार्थियों तक गुणवत्तापूर्ण ज्ञान पहुंचाने की पहल

Uttrakhand News: राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने मंगलवार को लोक भवन में उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय द्वारा विकसित “मुक्त ज्ञान कोष” का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. नवीन चन्द्र लोहनी एवं पूरी टीम को इस महत्वपूर्ण पहल के लिए बधाई दी।

Uttarakhand News: CM धामी ने सशक्त बहना उत्सव में स्वयं सहायता समूहों के उत्पाद खरीदे, वोकल फॉर लोकल’ का किया आह्वान

CM Dhami: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को सचिवालय में सशक्त बहना उत्सव के अंतर्गत स्वयं सहायता समूहों द्वारा लगाए गए स्टालों से विभिन्न स्थानीय उत्पादों की खरीदारी की। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर प्रदेशवासियों से आगामी त्योहारों में स्थानीय उत्पादों को प्राथमिकता देने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘वोकल फॉर लोकल’ के संकल्प को आगे बढ़ाने में सहभागी बनने का आह्वान किया।

Uttarakhand News: रक्षाबंधन पर नन्हीं बालिकाओं ने SSP देहरादून को बांधी राखी, मिला आशीर्वाद

आज दिनांक: 25-08-26 को PUNNYA THE EXPERIENTLAL SCHOOL तथा पुलिस मॉर्डन स्कूल के बच्चों द्वारा पुलिस लाइन देहरादून तथा ब्रह्मकुमारी संस्था से आयी बहनों ने पुलिस कार्यालय देहरादून में एसएसपी देहरादून से भेंट की गई।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast