Search KhabarFast

Press ESC to close

मालवीय नगर हादसे के बाद राहुल ने दिखाया बड़ा दिल, कांग्रेस कार्यकर्ताओं से बोले- तुरंत मदद करें

मालवीय नगर हादसे के बाद राहुल ने दिखाया बड़ा दिल, कांग्रेस कार्यकर्ताओं से बोले- तुरंत मदद करें

Rahul Urges Help For Fire Victim:दिल्ली के मालवीय नगर में रेस्टोरेंट में आग लगने के कारण 21 लोगों की मौत हो गई। घायलों को अस्पाल में भर्ती कराया गया है। इस घटना पर लोकसभा नेता विपक्ष राहुल गांधी ने संवेदना व्यक्त की है। राहुल गांधी ने मृतकों के परिजनों को कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मदद करने की अपील की है।

राहुल गांधी ने क्या कहा

राहुल गांधी ने कहा दिल्ली के मालवीय नगर में आग लगने से कई लोगों की मौत होना अत्यंद दुखद है। सभी शोकाकुल परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। उन्होंने सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं से राहत-बचाव कार्य में योगदान करने का आग्रह किया है। साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

बुधवार यानी 3 जून को मालवीय नगर स्थित एक रेस्टोरेंट में भीषण आग लग गई थी। आग लगने के समय कई लोग इमारत के अंदर थे। घटना के बाद दिल्ली फायर सर्विस, दिल्ली पुलिस और अन्य आपातकालीन एजेंसियों ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। दक्षिणी दिल्ली के डीसीपी अनंत मित्तल के अनुसार राहत और बचाव के दौरान 40 से अधिक लोगों को सुरक्षित रेस्क्यू किया गया।

पीएम ने किया मुआवजे का ऐलान

इस हादसे पर प्रधानमंत्री मोदी ने शोक व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से प्रत्येक मृतक के परिजन को 2 लाख रुपए और घायलों को 50 हजार रुपए की सहायता राशि देने का ऐलान किया है।  

Also read: टोल टैक्स नियमों में बड़ा बदलाव संभव, सरकारी अफसरों की फ्री एंट्री खत्म करने पर विचार

अमित शाह और सीएम रेखा ने दुख व्यक्त किया

गृह मंत्री अमित शाह ने घटना को ह्रदयविदारक बताते हुए मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और घायलों के जल्द स्वस्थ होने कामना की। वही, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि सरकार स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है और सभी प्रभावित को हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। 
 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Delhi News: अब दफ्तर के चक्कर लगाना बंद, दिल्ली में 10 मिनट में ऑनलाइन बनवाएं नया राशन कार्ड, जानें कैसे

Delhi News: दिल्ली के लोगों के लिए बड़ी राहत की खबर है। अब नया राशन कार्ड बनवाने के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने या लंबी लाइनों में खड़े होने की जरूरत नहीं होगी। दिल्ली सरकार ने राशन कार्ड आवेदन प्रक्रिया को पूरी तरह ऑनलाइन कर दिया है, जिससे नागरिक घर बैठे अपने मोबाइल फोन या कंप्यूटर के जरिए आसानी से आवेदन कर सकेंगे।

Kal Ka Mausam 4 June 2026: हरियाणा राजस्थान समेत 12 राज्यों में होगी तूफानी बारिश, कल 90 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चलेगी हवाएं, देखें मौसम पूर्वानुमान

मौसम विभाग के अनुसार, 7 जून तक मौसम अपेक्षाकृत सुहावना बना रहेगा और अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार जाने की संभावना नहीं है। मौसम विभाग ने 4 जून के लिए येलो अलर्ट जारी करते हुए गरज-चमक, तेज हवाओं और हल्की बारिश की चेतावनी दी है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast