NEET Result : महाराष्ट्र की डॉ. नमिरा सिद्दीकी ने NEET MDS में पूरे देश में पहला स्थान प्राप्त कर एक नया इतिहास रच दिया है। डॉ. नमिरा की इस उपलब्धि से परिवार में खुशी का माहौल है।
डॉ. नमिरा सिद्दीकी ने बताया, मैंने NEET MDS में 802 अंक हासिल किए और ऑल इंडिया रैंक 1 प्राप्त की।
उनकी इस शानदार उपलब्धि पर परिवार, शिक्षकों और पूरे राज्य में खुशी का माहौल है। यह सफलता लाखों मेडिकल छात्रों के लिए प्रेरणा बन गई है।