Search KhabarFast

Press ESC to close

Aaj ka Mausam: हरियाणा राजस्थान समेत 10 राज्यों में आंधी, तूफान और बारिश का अलर्ट, देखें आज कहां कहां होगी बारिश ?

Aaj ka Mausam: हरियाणा राजस्थान समेत 10 राज्यों में आंधी, तूफान और बारिश का अलर्ट, देखें आज कहां कहां होगी बारिश ?

 

Aaj Ka Mausam: देश के कई राज्यों में अब मौसम बदल गया है। जहां तपती गर्मी से लोगों को राहत मिल रही है वहीं अब कई राज्यों में तूफानी बारिश का दौर शुरु होने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार, केरल में दक्षिण पश्चिम मॉनसून आज पहुंचेगा। इससे केरल, कर्नाटक और तमिलनाडु भारी से बहुत ज्यादा भारी बारिश होने की संभावना है।

मौसम विभाग के मुताबिक इस दौरान उत्तर पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत के इलाकों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवाएं चलने के आसार भी हैं। राजस्थान, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में ओलावृष्टि होने के आसार भी हैं।

मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान समेत उत्तर भारत के ज्यादातर राज्यों में बारिश होने का अनुमान है। हिमालय क्षेत्र में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण ये बदलाव देखा जा रहा है। इस कारण अभी 2-3 दिन मौसम सुहाना रहेगा।

Also read: IPS Pooja Yadav Story: हरियाणा की धाकड़ छोरी बन गई IPS अधिकारी, विदेश से नौकरी छोड़कर देशसेवा के लिए आई भारत


दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़, राजस्थान के पूर्वी और पश्चिमी इलाकों में आज 4 जून को बिजली कड़कने के साथ तेज हवाओं से मौसम बदला रहेगा। कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश भी हो सकती है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी 5 जून को बारिश हो सकती है। दिल्ली, पंजाब, चंडीगढ़ और हरियाणा में 5-6 जून के दौरान तेज हवाओं के साथ बारिश आ सकती है। पूर्वी राजस्थान और पश्चिमी राजस्थान में भी 6 जून तक ऐसा ही मौसम रहेगा।

आज का मौसम (Today Weather)

दिल्ली में 5-6 जून तक बारिश और तेज हवाएं 
जम्मू-कश्मीर में 4 जून को बारिश, बिजली गिरेगी
हिमाचल, उत्तराखंड में 4 से 6 जून तक बारिश, ओलावृष्टि
राजस्थान में 4 से 5 जून तक आंधी, बारिश का मौसम
पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 4 से 6 जून तक बारिश
पूर्वी उत्तर प्रदेश में 5 से 6 जून तक बारिश, आंधी
राजस्थान में 4 से 6 जून तक आंधी, बारिश का अलर्ट
मध्य प्रदेश में से 3 से 5 जून तक बारिश का अलर्ट
छत्तीसगढ़ में भी 6-7 जून तक तेज हवाएं और बारिश
 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Delhi News: 12 साल में भारत ने बदली तस्वीर, अंतिम व्यक्ति तक पहुंचा विकास- सीएम रेखा गुप्ता

Delhi News: मोदी सरकार के बाहर साल पूरे होने पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आज का दिन देश के लिए गर्व और खुशी का दिन है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने 12 वर्षों के कार्यकाल में भारत को नई विकास यात्रा पर आगे बढ़ाया है और देश के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने का काम किया है।

Kal Ka Mausam: 13 जून को देश के 17 राज्यों में मौसम का कहर! आंधी, बारिश और तेज हवाओं को लेकर IMD की बड़ी चेतावनी

Kal Ka Mausam: एक तरफ देश के कई राज्यों में गर्मी कहर ढा रही है। वहीं दूसरी तरफ मानसून भी तेजी से आगे की ओर बढ़ रहा है। वहीं उत्तर-पश्चिम भारत में एक बार फिर पश्चिम विक्षोभ के कारण मौसम बदलने वाला है। जिसकी वजह से वजह से देश के कई राज्यों में आंधी, बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है।

दिल्ली में अपना घर लेने का सपना होगा पूरा, DDA ने बढ़ाई हाउसिंग स्कीम की तारीख; जानें कब तक कर सकेंगे आवेदन

दिल्ली में घर खरीदने का सपना देख रहे लोगों के लिए अच्छी खबर है। दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) ने अपनी तीन प्रमुख हाउसिंग स्कीमों के लिए रजिस्ट्रेशन और बुकिंग की अंतिम तारीख बढ़ा दी है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

ad top
Khabar Fast