Search KhabarFast

Press ESC to close

शादी पर शादी कर रहा पति...पहले किन्नर, फिर लड़की बनी दुल्हन, पहली पत्नी ने मांगा इंसाफ; जानें पूरा मामला

शादी पर शादी कर रहा पति...पहले किन्नर, फिर लड़की बनी दुल्हन, पहली पत्नी ने मांगा इंसाफ; जानें पूरा मामला

UP News: उत्तर प्रदेश के झांसी जिले से एक अनोखा मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने अपने पति पर पहली पत्नी के होते हुए दो शादियां रचाने का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि उसे और उसके बेटे को पहले निकाला गया। फिर उसके पति ने पहले एक किन्नर से शादी की। फिर एक अन्य लड़की से शादी रचाई। इस मामले के सामने आते ही सबी हैरान रह गए।

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, पीड़िता महोबा जिले के नयापुरा नयकाना मोहल्ले की रहने वाली है। उसकी शादी साल 2015 में हिंदू रीति-रिवाज से अजय सिंह के साथ हुई थी। पीड़िता का कहना है कि शादी के समय परिवार के हैसियत के अनुसार दहेज दिया गया था। लेकिन इसके बाद भी दहेज की डिमांड की जा रही थी। साथ ही, मारपीट और प्रताड़ित भी किया जा रहा था। इस शादी से दोनों को एक बेटा भी है। महिला ने बताया कि दहेज की मांग पूरी न होने पर पति ने उसे और उसके बेटे को घर से निकाल दिया था।

महिला ने आरोप लगाया कि घर से निकालने के बाद अजय सिंह ने उसे बिना तलाक दिए पहले एक किन्नर से शादी कर ली। इसके बाद हाल ही में उसने एक अन्य लड़की से तीसरी शादी कर ली। उसका कहना है कि घर से निकाले जाने के बाद वह अपना और अपने बेटे का भरण-पोषण करने के लिए मजदूरी करने को मजबूर हो गई। साथ ही, अपने ससुराल पक्ष की शिकायत करने के लिए लगातार थाने के चक्कर काट रही है।

Also read: Uttar Pradesh News:प्रयागराज में बंद कमरे में मिली तीन लाश, मां-बाप और बेटी के शव मिलने से मचा हड़कंप

पुलिस का बयान

महिला आगे बताती है कि उसने सारे सबूत जुटाकर एसएसपी (SSP) कार्यालय को सौंपे। लेकिन लेकिन उन्होंने कानूनी कार्रवाई करने से मना कर दिया। उनका कहना था कि ये सारे सबूत AI से बनाए गए हैं। तो वहीं, इस मामले के सामने आने के बाद पुलिस मीडिया सेल ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक जानकारी शेयर की। उन्होंने कहा कि महिला ने साल 2019 में ही दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया था, जो वर्तमान में न्यायालय में विचाराधीन है। साथ ही, दोनों का तलाक का मामला भी कोर्ट में चल रहा है। हालांकि, महिला ने हाल ही में जो आरोप लगाए है, पुलिस उसकी जांच कर रही है और सबूतों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana Roadways: हरियाणा के इस जिले से जयपुर, अजमेर के लिए शुरू हुई बस सेवा, जान लें पूरा टाइम टेबल

Haryana Roadways: हरियाणा में जीन्द से जयपुर, अजमेर जाने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। हरियाणा राज्य परिवहन रोहतक डिपो द्वारा जीन्द से अजमेर 2017 के बाद से ही बंद अपनी बस सेवा को दुबारा शुरू कर दिया गया है, जिससे जीन्द, रोहतक, झज्जर और आस-पास के इलाकों से दोपहर के समय जयपुर, अजमेर ड्यूटी जाने वाले व आने वाले यात्रियों को काफी फायदा होगा।

हरियाणा से राजस्थान के लिए इस रूट पर रोडवेज बस शुरू, देखें पूरा रूटमैप

Haryana Roadways Bus Time Table : हरियाणा से राजस्थान आने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। हरियाणा के फतेहाबाद डिपो से राजस्थान के नोखा के लिए नई बस सेवा शुरू कर दी गई है।

हरियाणा के भिवानी समेत इन जिलों में अगले 3 घंटे में होगी झमाझम बरसात, देखें IMD का नया अलर्ट

Haryana Weather : हरियाणा में मौसम का मिजाज फिर से बदल गया है। हाल ही में मौसम विशेषज्ञों ने नई रिपोर्ट जारी की है

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast