Search KhabarFast

Press ESC to close

खेसारी लाल ने पवन सिंह पर साधा निशाना, काजल साथ अपने रिश्ते को लेकर किया बड़ा खुलासा

खेसारी लाल ने पवन सिंह पर साधा निशाना, काजल साथ अपने रिश्ते को लेकर किया बड़ा खुलासा

khesari Lal Targeted Pawan Singh: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव एक बार फिर अपने बयानों को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में एक पॉडकास्ट में उन्होंने अपने करियर, संघर्ष, निजी जीवन और भोजपुरी इंडस्ट्री के कई कलाकारों को लेकर खुलकर बात की। पॉडकास्ट के दौरान खेसारी ने पवन सिंह पर निशाना साधते हुए कहा कि वह इंडस्ट्री में पवन सिंह के बाद आए, लेकिन उन्होंने उनसे ज्यादा फिल्में की हैं। खेसारी ने कहा कि पवन सिंह ने कभी उनके साथ काम न करने की बात कही थी, लेकिन इसके बावजूद उनका करियर लगातार आगे बढ़ता रहा। उन्होंने यह भी कहा कि वह किसी के “चमचा” नहीं हैं और सच बोलने से पीछे नहीं हटते।

इंसान को कभी भी हो सकता है प्यार- खेसारी

खेसारी ने अभिनेत्री काजल राघवानी के साथ अपने रिश्तों को लेकर भी बात की। उन्होंने कहा कि जब उनके बीच अच्छा रिश्ता था, तब भी वह सही थीं और आज भी सही हैं। उन्होंने माना कि इंसान को कभी भी प्यार हो सकता है, लेकिन समय के साथ रिश्तों में बदलाव आ जाता है। अपने संघर्ष के दिनों को याद करते हुए खेसारी ने बताया कि उनका बचपन काफी कठिनाइयों में बीता। परिवार के पास जमीन नहीं थी और उनके पिता दिल्ली में काम करते थे। उन्होंने बचपन में घर-घर दूध पहुंचाने का काम किया। बाद में दिल्ली के ओखला इलाके में लिट्टी-चोखा बेचकर जीवनयापन किया। इसी दौरान वह गाने भी गाते थे और धीरे-धीरे संगीत की दुनिया में अपनी पहचान बनाई।

बेटी को बताया लकी चार्म 

खेसारी ने बताया कि उनकी शुरुआती दो कैसेट ज्यादा सफल नहीं रहीं, लेकिन तीसरी कैसेट को लोगों का भरपूर प्यार मिला। उन्होंने अपनी बेटी कृति को अपना “लकी चार्म” बताया और कहा कि उसके जन्म के बाद उनकी जिंदगी पूरी तरह बदल गई। पॉडकास्ट में खेसारी ने रवि किशन पर भी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि उनकी सफलता में रवि किशन का कोई योगदान नहीं है और उन्हें जनता का प्यार ही सबसे बड़ी ताकत देता है। खेसारी के इन बयानों के बाद भोजपुरी इंडस्ट्री में एक बार फिर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। उनके बयान सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहे हैं और फैंस अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। 

Also read: डॉन 3 विवाद पहुंचा कोर्ट , रणवीर-फरहान मामले में FWICE पर कानूनी कार्रवाई

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Bigg Boss 20: 'म्यूट बटन क्या होता है... तू है कौन?' काजी तौकीर से भिड़ीं रीति तिवारी, इंटरनेट पर जमकर हुई ट्रोल मनोज तिवारी की बेटी

Rhiti Tiwari-Qazi Touqeer Clashes: बिग बॉस के घर में एक नया विवाद खड़ा हो गया है, जिस वजह से मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी को ट्रोलर्स का सामना करना पड़ रहा है। दरअसल, बिग बॉस 20 के हालिया एपिसोड में रीति तिवारी और काज़ी तौकीर के बीच तीखी बहस देखने को मिली। यह विवाद काज़ी के बीमारी के नाटक करने को लेकर शुरू हो हुआ। काज़ी से इस नाटक के बारे में सवाल-जबाव किए जा रहे थे।

iPhone 18 की जबरदस्त दीवानगी पर सोनू सूद का मजाकिया अंदाज वायरल, लोगों को सलाह देते हुए बोले - नया फोन, नई EMI, लेकिन बिल...

Sonu Sood on iPhone 18 Massive Craze: Apple के iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max भारत में आज 19 सिंतबर शुक्रवार से बिक्री के लिए उपलब्ध हो चुके हैं। इस दौरान Apple के स्टोर के बाहर लंबी कतारें देखने को मिली। कई ग्राहक तो बीती रात से ही स्टोर के बाहर खड़े थे।

Rani Mukerji Mother Death: रानी मुखर्जी की मां कृष्णा मुखर्जी का निधन, 75 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी की मां कृष्णा मुखर्जी का मंगलवार को निधन हो गया। वह 75 साल की थीं। परिवार ने एक बयान जारी कर उनके निधन की जानकारी दी।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast