Search KhabarFast

Press ESC to close

Aaj Ka Mausam: दिल्ली-UP-हरियाणा समेत 7 राज्यों में बदलेगा मौसम, IMD ने जारी किया तेज हवाओं और बारिश का अलर्ट

Aaj Ka Mausam: दिल्ली-UP-हरियाणा समेत 7 राज्यों में बदलेगा मौसम, IMD ने जारी किया तेज हवाओं और बारिश का अलर्ट

IMD Rain Forecast: मौसम विभाग (IMD) ने उत्तर भारत के कई हिस्सों में अचानक मौसम बदलाव की चेतावनी दी है। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश इन सात राज्यों में अगले 24से 48घंटों के दौरान हल्की से मध्यम बारिश, ओले गिरने और 30-40किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली तेज हवाओं का अनुमान है। दरअसल, पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से यह बदलाव आ रहा है, जिससे तापमान में 2-4डिग्री की गिरावट और कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की भी संभावना है।

IMD के ताजा बुलेटिन के अनुसार, दिल्ली-NCR पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पंजाब के कुछ हिस्सों में घना कोहरा पहले से छाया हुआ है, जिससे सुबह की दृश्यता बेहद कम हो गई है। अमृतसर, पटियाला, बरेली और बिलासपुर जैसे इलाकों में विजिबिलिटी 50मीटर से भी कम दर्ज की गई। अब इस कोहरे के बाद बारिश और ओलों का दौर शुरू होने वाला है, जो फसलों के लिए चुनौती पैदा कर सकता है।

किन-किन इलाकों पर सबसे ज्यादा असर? 

दिल्ली-NCR और हरियाणा: हल्की बारिश के साथ 30-40किमी/घंटा की हवाएं चलेगी। साथ ही. ओले गिरने की आशंका भी जताई जा रही है। इस दौरान अधिकतम तापमान 2-3डिग्री गिर सकता है। वहीं, उत्तर प्रदेश के पश्चिमी और मध्य भागों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है। राजस्थान के पूर्वी हिस्से में ओले तो पंजाब में हल्की बारिश के साथ तेज हवाओं का अलर्ट है। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बारिश के साथ बर्फबारी, जबकि निचले इलाकों में ओले का अलर्ट जारी किया है।

मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, यह सिस्टम 26-27 फरवरी तक सक्रिय रहेगा। 27-28 फरवरी को जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में हल्की बारिश/बर्फबारी की संभावना बनी हुई है। हालांकि, मैदानी इलाकों में यह बदलाव अस्थायी होगा और इसके बाद तापमान फिर से बढ़ने की उम्मीद है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

AAJ KA MAUSAM: 9 राज्यों में तूफान-बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में बढ़ेगी तपिश; जानें अपने राज्य का हाल

AAJ KA MAUSAM: इन दिनों देश में मौसम का एक अलग ही मिजाज देखने को मिल रहा है। कहीं तो बारिश ने लोगों को जीन बेहाल कर दिया है तो कहीं गर्मी ने अपना प्रकोप दिखाना शुरू कर दिया है। साथ ही कई राज्यों में बिजली गिरने और तूफान का खतरा भी है। तो कहीं बादल हट रहे है। दिल्ली, यूपी और बिहार में मौसम अब करवट ले रहा है। वहां पर तेज धूप निकलने लगी है। साथ ही तापमान बढ़ने लगा है।

सरकारी कर्मचारियों को GPF पर मिलेगा 7.1 फीसदी ब्याज, इन लोगों को होगा फायदा

No Changes In GPF Rate: सरकारी कर्मचारियों के लिए एक बड़ा अपडेट सामने आया है। वित्त मंत्रालय ने अप्रैल से जून 2026 तिमाही के लिए जनरल प्रोविडेंट फंड की ब्याज दर की घोषणा कर दी है। हालांकि, इस बार भी ब्याज दर में कोई बदलाव नहीं हुआ है और इसे पहले की तरह 7.1 फीसदी पर ही बरकरार रखा गया है।

हरियाणा में सोशल मीडिया पर गन कल्चर दिखाना पड़ेगा भारी, DGP ने जारी की कड़ी चेतावनी

HARYANA NEWS: पुलिस महानिदेशक अजय सिंघल ने राज्य में सोशल मीडिया पर गन कल्चर और अशोभनीय एवं भ्रामक कंटेंट परोसने वालों को स्पष्ट चेतावनी दी है कि ऐसे किसी भी कंटेंट को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही होगी। सोशल मीडिया पर 1 जनवरी 2026 से 10 अप्रैल 2026 के बीच आपत्तिजनक, भ्रामक और कानून-व्यवस्था को प्रभावित करने वाले कुल 6083 यूआरएल, कंटेंट, ऐप्स और वेबसाइट्स को हटवाया गया है। विस्तृत आंकड़ों के अनुसार मेटा (फेसबुक, इंस्टाग्राम, वॉट्सएप) से जुड़े 4278, यू ट्यूब से 1172, एक्स (पूर्व में ट्विटर) से 372, अन्य प्लेटफॉर्म्स से 167, टेलीग्राम से 53, रेडिट से 36 तथा स्नैपचैट से 5 आपत्तिजनक कंटेंट को हटाया गया है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast