Diler Kharkiya: हरियाणा के लोकप्रिय गायक दिलेर खरकिया से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जानकारी के अनुसार, सिंगर की लग्जरी गाड़ी पर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई है। हालांकि, गनीमत यह रही कि इस घटना में सिंगर बाल-बाल बच गए और उन्हें कोई चोट नहीं आई। बताया जा रहा है कि ये फायरिंग कुछ अज्ञात हमलावरों द्वारा आज 18 सितंबर 2026 शुक्रवार की सुबह की गई है। तो वहीं, मामला सामने आते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई।
Also read: Haryana News: संत बाबा ईशर सिंह जी की 51वीं बरसीं पर पिहोवा पहुंचे CM सैनी, सेवा-सिमरन का दिया संदेश
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ पोस्ट
बताया जा रहा है कि दिलेर खरकिया की गाड़ी पर हुई फायरिंग मामले में एक सोशल मीडिया पोस्ट सामने आया है। ये पोस्ट अनिल पंडित के नाम का बताया जा रहा है, जिसने इस हमले की सारी जिम्मेदारी ली है। अनिल पंडित ने अपनी एक पोस्ट में हमली की जिम्मेदारी लेने का दावा किया गया। इस दौरान उन्होंने अपने पोस्ट में चेतावनी देते हुए लिखा कि या तो उनकी कॉल का जवाब दिया जाएं, नहीं तो उन्हें अपनी जान से हाथ धोना पड़ेगा। जानकारी मिलते ही पुलिस मामले में जांच में जुट गई है। साथ ही, अनिल पंडित के पोस्च की सत्यता की जांच कर रही है।
कौन हैं दिलेर खरकिया?
बता दें, दिलेर सिंह खरकिया का जन्म 08 अगस्त 1997 को हरियाणा के खरक गांव में हुआ। उनके पिता राजेंद्र खरकिया एक रागनी गायक हैं। उन्हीं के नक्शे-कदम पर चलते हुए दिलेर खरकिया ने सिंगिंग को अपना पैशन चुना और वो हरियाणा के जाने-माने गायक के तौर पर जाने जाते हैं। उन्होंने ‘मोटो’, ‘विश’, ‘काबूतरी’ तथा ‘हाई कोर्ट’ जैसे गानों से हरियाणवी म्यूजिक में पहचान बनाई हैं।