Search KhabarFast

Press ESC to close

Horoscope Today 14 June 2026, Aaj Ka Rashifal: मेष, वृषभ और कन्या राशि वालों की चमकेगी किस्मत, इन राशियों को सतर्क रहने की जरूरत

Horoscope Today 14 June 2026, Aaj Ka Rashifal: मेष, वृषभ और कन्या राशि वालों की चमकेगी किस्मत, इन राशियों को सतर्क रहने की जरूरत

Horoscope Today 14 June 2026, Aaj Ka Rashifal: आज 14 जून 2026 रविवार को ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि है। दोपहर बाद अमावस्या का प्रभाव शुरू होगा। सूर्य और चंद्रमा वृषभ राशि में संचार कर रहे हैं। इसलिए आज नया काम शुरू करने, बड़े निवेश या जोखिम भरे फैसले लेने से बचें। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें, वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। जानिए अपनी राशि के अनुसार आज का पूरा राशिफल। 

मेष राशि (Aries)

मेष राशि वालों का आज का दिन शुभ रहेगा। करियर और व्यापार में नए संपर्क बनेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। लेकिन किसी को पैसे उधार देने से पहले अच्छे से विचार करें। संतान पक्ष की तरफ से अच्छी खबर सुनने को मिलेगी। परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा। प्रेम जीवन में मधुरता बनी रहेगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।

वृषभ राशि (Taurus)

वृषभ राशि वालों का आज का दिन अच्छा मिलेगा। व्यापार और नौकरी में नई जिम्मेदारियां मिलेगी। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। निवेश से फायदा मिलेगा। धार्मिक यात्रा से मन शांत रहेगा। परिवार के साथ समय बिताएं। पार्टनर को गिफ्ट दें। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। लेकिन थकावट महसूस हो सकती है। 

मिथुन राशि (Gemini)

आज के दिन मिथुन राशि के जातकों के बर्ताव में थोड़ा चिड़चिड़ापन रह सकता है। ऑफिस में विवादों से बचें। आर्थिक  मामलों में सावधानी बरतें। परिवार में छोटी बहस हो सकती है। जीवनसाथी की भावनाओं को समझें और गिले-शिकवे दूर करें। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

कर्क राशि (Cancer)

कर्क राशि वालों का आज का दिन ऊर्जा से भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र और करियर में समझदारी से फैसले लें, सफलता जरूर मिलेगी। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। संतान से जुड़ी कोई अच्छी खबर सुनने को मिलेगी। परिवार को समय दें। जीवनसाथी के साथ कहीं बाहर घूमने जाएं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। लेकिन किसी भी तरह की दिक्कत होने पर डॉक्टर को जरूर दिखाएं।

सिंह राशि (Leo)

सिंह राशि वाले आज के दिन थोड़े तनाव में रहेंगे। कार्यस्थल में सहकर्मियों से विवाद से बचें। लेकिन जल्दबाजी में कोई बड़ा फैसला न लें। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। निवेश के लिए विचार कर सकते हैं। परिवार और प्रेम जीवन में संतुलन बनाए रखें। स्वास्थ्य पर ध्यान दें।

कन्या राशि (Virgo)

कन्या राशि के जातकों का आज का दिन सामान्य रहेगा। करियर में नई पहचान मिल सकती है। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे छात्रों में मेहमत बरकरार रखनी होगी। परिवार में बुजुर्गों और पिता से आराम से बात करें, झगड़ा करने से बात और बिगड़ सकती है। जीवनसाथी के साथ हुई अनबन सुलझेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

Also read: सावन में इस दिन लगेगा साल का आखिरी सूर्य ग्रहण, इन राशियों पर दिखेगा बुरा असर; जानिए किसका बदलेगा भाग्य

तुला राशि (Libra)

तुला राशि के जातकों का आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन हो सकते है। उधार दिया हुआ धन वापस मिलेगा। पारिवारिक और वैवाहिक जीवन में संतुलन बनाए रखें। किसी नए काम की शुरुआत करने से पहले माता-पिता का आर्शीवाद जरूर लें। बाहर घूमने का प्लान बन रहा है। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

वृश्चिक राशि के जातकों का आज का दिन सामान्य रहेगा। पुरानी योजनाएं पूरी हो सकती है। ऑफिस की परिस्थिति के हिसाब को खुद पर काम करें। परिवार के साथ समय बिताएं। पैसे के मामलों में किसी अनजान पर भरोसा न करें। प्रेम संबंधों में सुधार होगा। सेहत का ध्यान रखें।

धनु राशि (Sagittarius)

धनु राशि के जातकों को आज के दिन किसी भी तरह के विवाद में नहीं पड़ना। पैसे उधार देने से बचें। कार्यक्षेत्र में स्थिति अनुकूल रहेगी। मेहनत से काम समय पर पूरे करें। परिवार और जीवनसाथी के साथ रिश्ते मजबूत होंगे। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। वाहन की खरीदारी संभव है।

मकर राशि (Capricorn)

मकर राशि वालों का आज का दिन अच्छी रहेगा। करियर और व्यापार में तरक्की होगी। आर्थिक स्थिति में सुधार के योग हैं। उधार दिया हुआ पैसा जल्द ही वापस मिलेगा। परिवार के साथ समय बिताने से मन प्रसन्न रहेगा। जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करें। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, लेकिन तनाव से बचें।

कुंभ राशि (Aquarius)

कुंभ राशि के जातकों का आज का दिन मिश्रित रहेगा। करियर में स्थिरता बनी रहेगी। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। पाटर्नर को घूमाने ले जाएं। स्वास्थ्य अच्छी रहे, इसके लिए नियमित व्यायाम करें।

मीन राशि (Pisces)

मीन राशि के जातकों का आज का दिन भावनात्मक रूप से थोड़ा कमजोर रहेगा। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। परिवार और प्रेम जीवन में मधुरता रहेगी। स्वास्थ्य में सतर्क रहें। धन लाभ होगा, लेकिन खर्चा बढ़ सकत हैँ।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Aaj Ka Rashifal: कई राशियों को मिलेगा आर्थिक लाभ, कुछ को रहना होगा सतर्क

13 जून 2026 का दिन कई राशियों के लिए नई उम्मीदें और अवसर लेकर आया है। ग्रहों और नक्षत्रों की स्थिति के अनुसार कुछ लोगों को आर्थिक लाभ मिलने के संकेत हैं, जबकि कुछ जातकों को कामकाज और पारिवारिक जिम्मेदारियों के कारण अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

ad top
Khabar Fast