Search KhabarFast

Press ESC to close

Aaj Ka Mausam 13 November: दिल्ली-UP समेत 16 राज्यों में बारिश के आसार, 60 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट

Aaj Ka Mausam 13 November: दिल्ली-UP समेत 16 राज्यों में बारिश के आसार, 60 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट

13 November Ka Mausam: अक्सर दिवाली के आसपास देशभर के मौसम में बदलाव होना शुरु हो जाता है। नवंबर के महीने तक हवा में ठंडक महसूस होने लगती है। लेकिन इस बार कई इलाकों में आंधी-बारिश का दौर जारी है, जो लोगों की परेशानी बढ़ा रही है। दक्षिण भारत में मध्यम से भारी बारिश हो रही है। तो वही, दूसरी तरफ पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी मुसीबत बनती जा रही है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के ताजा अपडेट के अनुसार, आज 13 नवंबर 2026 शुक्रवार को कई राज्यों में बारिश के आसार बन रहे है। इस दौरान हवा की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा दर्ज की जा सकती है। जबकि कुछ इलाकों में यह गति बढ़ सकती है। तो चलिए IMD से देशभर के मौसम के बारे में जानते है।

इन राज्यों में बारिश के आसार

मौसम विभाग ने देश के लगभग 16 राज्यों के लिए अलर्ट जारी किया है। इन राज्यों में दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, असम, मेघालय, अरुणाचल, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, अंडमान-निकोबार द्वीप समूह, लद्दाख, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर शामिल है। इन राज्यों में आंधी के साथ बारिश भी संभव है। इसी के साथ पहाड़ी इलाकों के लिए भी चेतावनी जारी की है। जिसके अनुसार, इन राज्यों में बारिश के साथ बर्फबारी जारी रहेगी, जिससे भूस्खलन की समस्या पैदा हो सकती है। इस दौरान हवा की स्पीड  40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा दर्ज की जा सकती है।   

Also read: UPSC ESE 2027 डेटशीट OUT: प्रीलिम्स 31 जनवरी को, 18 जून को होगा मेन्स आयोजित

बंगाल की खाड़ी में बन रहा कम दबाव का क्षेत्र

मौसम विभाग ने बताया कि इस समय दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी में एक कम दबाव का क्षेत्र बन रहा है। जो आने वाले कुछ दिनों में उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ सकता है। इसकी स्थिति 14 नवंबर को मजबूत होनी बताई जा रही है। जिसके बाद यह 15 नवंबर तक डिप्रेशन में बदल सकता है। ऐसे में IMD ने बंगाल की खाड़ी और आसपास के समुद्री इलाकों में मौसमी गतिविधि बढ़ने के संकेत दिए है।

दिल्ली में कैसा रहेगा आज का मौसम?

देश की राजधानी दिल्ली में आज आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। लेकिन कुछ इलाकों में हल्की बारिश दर्ज की जा सकती है। इस दौरान हवा की रफ्तार 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटा रह सकती है। जबकि अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान जताया गया है।  

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

प्रदुषण में दिल्ली दुनिया में सबसे टॉप पर, जानिए लिस्ट में किन-किन शहरों का हैं नाम, AQI ने तोड़ा रिकॉर्ड

Delhi Most Polluted City: दिल्ली एनसीआर में ठण्ड के साथ साथ प्रदुषण भी चरम पर हैं। इस मामले में दिल्ली के नाम एक बड़ा रिकॉर्ड दर्ज हो गया हैं। दिल्ली शुक्रवार को पाकिस्तान पाकिस्तान के लाहौर को पीछे छोड़कर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर बन गया हैं। स्विस संस्था IQAir ने बताया की दिल्ली का AQI 334 दर्ज किया गया हैं। जो की सबसे जहरीला और खतरनाक हैं।

Delhi News: दिल्ली में छठ से पहले बड़ा विवाद...यमुना में मरी मछलियां मिलने से हड़कंप, सरकार की छवि बिगाड़ने का लगा आरोप

Delhi Yamuna Fish Death: आज 13 नवंबर 2026 शुक्रवार से छठ महापर्व की शुरुआत हो गई है। चार दिनों के इस पर्व का पहला दिन नहाय-खाए के रूप में मनाया जाता है। लेकिन छठ त्योहार से पहले दिल्ली से एक बड़ी हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही है। दरअसल, इरिगेशन और फ्लड कंट्रोल डिपार्टमेंट के अधिकारियों ने बताया है कि कुछ अनजान लोग यमुना नदी में मरी हुई मछलियां डाल रहे हैं। उनका साफ तौर पर कहना है कि उन लोगों का एकमात्र मकसद 'दिल्ली सरकार की इमेज खराब करना' है।

PM Modi in Bengaluru: बेंगलुरु में PM मोदी का योग पर बड़ा संदेश, खेलो इंडिया और नेशनल गेम्स में भी मिली जगह

PM Modi in Bengaluru: कर्नाटक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेंगलुरु के एस-व्यासा (S-VYASA) विश्वविद्यालय में 'प्रशांति कुटीरम' के स्वर्ण जयंती समारोह और एच.वी. शेषाद्रि की जन्म शताब्दी के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केरलम के तिरुवनंतपुरम में 'गोल्डन जुबली एडमिनिस्ट्रेटिव ब्लॉक' की आधारशिला रखी और S-VYASA ऑफ-कैंपस का डिजिटल माध्यम से उद्घाटन किया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast