Delhi Yamuna Fish Death: आज 13 नवंबर 2026 शुक्रवार से छठ महापर्व की शुरुआत हो गई है। चार दिनों के इस पर्व का पहला दिन नहाय-खाए के रूप में मनाया जाता है। लेकिन छठ त्योहार से पहले दिल्ली से एक बड़ी हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही है। दरअसल, इरिगेशन और फ्लड कंट्रोल डिपार्टमेंट के अधिकारियों ने बताया है कि कुछ अनजान लोग यमुना नदी में मरी हुई मछलियां डाल रहे हैं। उनका साफ तौर पर कहना है कि उन लोगों का एकमात्र मकसद 'दिल्ली सरकार की इमेज खराब करना' है।
अधिकारी ने FIR दर्ज करने और मामले की तुरंत जांच करने की मांग की है। इरिगेशन और फ्लड कंट्रोल डिपार्टमेंट के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर सोमनाथ कश्यप ने कहा 'यह आपके ध्यान में लाया जाता है कि कुछ अनजान लोग यमुना नदी में मरी हुई मछलियां डाल रहे हैं, जिसका एकमात्र मकसद दिल्ली सरकार की इमेज खराब करना है, जो बड़े पैमाने पर छठ त्योहार का आयोजन कर रही है।'
Also read: PM Modi in Bengaluru: बेंगलुरु में PM मोदी का योग पर बड़ा संदेश, खेलो इंडिया और नेशनल गेम्स में भी मिली जगह
सोनिया विहार पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज
एग्जीक्यूटिव इंजीनियर ने सोनिया विहार पुलिस स्टेशन के स्टेशन हाउस ऑफिसर को पत्र लिखकर मरी हुई मछलियां डालने के आरोप में अनजान लोगों के खिलाफ FIR दर्ज करने की रिक्वेस्ट की है। एग्जीक्यूटिव इंजीनियर ने अपने लेटर में लिखा 'छठ का त्योहार 15 और 16 नवंबर 2026 को यमुना नदी के किनारे मनाया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में भक्तों के छठ घाटों पर पूजा करने आने की उम्मीद है।'
लेटर में लिखा था ‘इसे देखते हुए, आपसे रिक्वेस्ट है कि कृपया मामले की जांच करें, ऐसे गैर-कानूनी, एंटीसोशल और घटिया कामों में शामिल बेईमान लोगों की पहचान करें, जिनका एकमात्र मकसद आम भक्तों की धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाना और दिल्ली सरकार की इमेज खराब करना है और उनके खिलाफ कानून के मुताबिक सख्त कानूनी कार्रवाई करें। इस मामले में आपका तुरंत दखल चाहिए।’