Delhi Most Polluted City: दिल्ली एनसीआर में ठण्ड के साथ साथ प्रदुषण भी चरम पर हैं। इस मामले में दिल्ली के नाम एक बड़ा रिकॉर्ड दर्ज हो गया हैं। दिल्ली शुक्रवार को पाकिस्तान पाकिस्तान के लाहौर को पीछे छोड़कर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर बन गया हैं। स्विस संस्था IQAir ने बताया की दिल्ली का AQI 334 दर्ज किया गया हैं। जो की सबसे जहरीला और खतरनाक हैं। वहीं भारतीय केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने बताया की दिल्ली का AQI 403 हैं और दिल्ली यूनिर्सिटी के आसपास AQI 478 और ITO इलाके में 455 दर्ज किया गया है। इसके साथ ही देश के कई हिस्सों में मौसम की चाल बदल रही हैं। आइए जानते हैं किस शहर में कैसा हैं मौसम।
पहाड़ों पर बर्फबारी, मैदानी इलाकों में बढ़ी ठंड
इधर, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी जारी है। पहाड़ों पर हो रही इस बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में भी देखने को मिल रहा है। मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में रात के न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है और सुबह के समय धुंध छाने लगी है।
राजस्थान-उत्तराखंड में बारिश का अलर्ट
राजस्थान में अगले 2 दिन आंधी-बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं उत्तराखंड के 7 जिलों में आज बारिश की संभावना जताई गई है।
18 शहरों की हवा 'बहुत खराब' श्रेणी में
देश के 18 शहरों में औसत एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 301 से 400 के बीच दर्ज किया गया। इनमें हरियाणा के 9, उत्तर प्रदेश के 5, राजस्थान, पंजाब, तमिलनाडु का 1-1 और राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली शामिल है।गुरुग्राम का पंचगांव सबसे प्रदूषित रहा। वहीं, 50 शहरों में एक्यूआई 201 से 300 के बीच 'खराब' श्रेणी में रहा। पंचकूला में एक्यूआई सबसे कम 79 दर्ज किया गया।
Also read: PM Modi in Bengaluru: बेंगलुरु में PM मोदी का योग पर बड़ा संदेश, खेलो इंडिया और नेशनल गेम्स में भी मिली जगह
दिल्ली-NCR में 1000 मीटर तक प्रदूषण की परत
दिल्ली-एनसीआर में जमीन से आसमान में करीब 1000 मीटर तक प्रदूषण की परत बनी हुई है। हरियाणा में 23 शहरों में हवा का स्तर 'बहुत खराब' या 'खराब' रहा।